Saurabh Pandey | October 15, 2024 | 08:05 PM IST | 2 mins read
CLAT 2025 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कंसोर्टियम CLAT एप्लिकेशन सुधार विंडो खोलेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबमिट किए गए क्लैट आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebook
नई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक CLAT 2025 के लिए पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर अपना जाकर 22 अक्टूबर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
New: CLAT 2027 Registration Link | 200 Important Legal Terms | 10 Habits to Crack Exam
Also See: CLAT Committee Report | Constitutional law | Quant | 50+ Idioms
CLAT 2027: 10 Must Have Skills | PYQ's with Solutions | 10 Big Myths | English Vocabulary Words
CLAT 2027: Mock Test | Sample Papers | Current Affairs: April | May | June | July
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 24 एनएलयू और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 21 एनएलयू में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
क्लैट 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी, एनआरआई उम्मीदवारों को 4,000 रुपये और एससी, एसटी, बीपीएल, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 3,500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
क्लैट 2025 के पंजीकृत उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। CLAT 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल मोबाइल नंबर, पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करना होगा।
CLAT 2025 परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जानी है। इस साल CLAT परीक्षा देश भर के 133 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर होगी। क्लैट परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे।
CLAT देश की सबसे महत्वपूर्ण कानून प्रवेश परीक्षाओं में से एक है और इसे पास करना सबसे कठिन है। इस वर्ष CLAT परीक्षा में 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है। CLAT 2024 स्नातक परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से 97.03% और CLAT 2024 स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए पंजीकृत 93.92% उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट यानी CLAT एक राष्ट्रीय स्तर की कानून प्रवेश परीक्षा है, जो कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) द्वारा आयोजित की जाती है। यह 5-वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी (यूजी) और एक-वर्षीय एलएलएम (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा यूजी पाठ्यक्रमों के लिए 24 एनएलयू और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 21 एनएलयू में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।