Trusted Source Image

CG Vyapam Tracer Result 2025: सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | November 14, 2025 | 03:15 PM IST | 1 min read

छत्तीसगढ़ ट्रेसर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड क्रेडेंशियल की आवश्यकता है।

छत्तीसगढ़ व्यापम ट्रेसर रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
छत्तीसगढ़ व्यापम ट्रेसर रिजल्ट 2025 डाउनलोड लिंक vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने अनुरेखक (Tracer) पदों की भर्ती परीक्षा (PHEA25) का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी व्यापम ट्रेसर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ व्यापम ट्रेसर 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा की आवश्यकता होगी। हालांकि, सीजी व्यापम अनुरेखक अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूम में जारी की गई है, जिसे जांचने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीजी व्यापम ट्रेसर भर्ती परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी पर प्राप्त दावा आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। उक्त भर्ती परीक्षा के अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।”

Also readCG Ward Boy Result 2025: सीजी व्यापम वार्ड ब्वॉय एवं आया रिजल्ट जारी, अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट जांचें

छत्तीसगढ़ व्यापम ट्रेसर स्कोर लिस्ट 2025 पीडीएफ में परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, कैटेगरी, जन्म तिथि और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण शामिल है। सीजी व्यापम अनुरेखक भर्ती 2025 परीक्षा 26 अक्टूबर को आयोजित की गई थी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 37 अनुरेखक के पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 4, के तहत 19500 रुपए से लेकर 62,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। नवीनतम अपडेट छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

CG Vyapam Anurekhak Result 2025: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी व्यापम अनुरेखक परिणाम 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  • अनुरेखक भर्ती परीक्षा (PHEA25) परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी ट्रेसर रिजल्ट 2025 जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications