CG High Court JJA Interview Date: छत्तीसगढ़ जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट इंटरव्यू शेड्यूल जारी, कॉल लेटर जल्द
Abhay Pratap Singh | April 14, 2026 | 07:47 AM IST | 1 min read
सीजी हाई कोर्ट जेजेए इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (JJA) - कंप्यूटर पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, सीजी हाई कोर्ट जेजेए भर्ती 2025 के लिए साक्षात्कार/ कौशल परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) भर्ती के तहत इंटरव्यू चरण के लिए लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर कुल 178 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। साक्षात्कार परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य अभ्यर्थियों के कॉल लेटर उचित समय पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
सीजी व्यापम जेजेए भर्ती 2025 के तहत इंटरव्यू चरण के लिए पात्र अभ्यर्थी अपने रोल नंबर छत्तीसगढ़ व्यापम के आधिकारिक पोर्टल पर जारी सूचना में Ctrl+F की मदद से जांच सकते हैं। छत्तीसगढ़ जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट की लिखित परीक्षा 4 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे, जो साक्षात्कार के लिए वैध प्रवेश पत्र होगा। प्रवेश पत्र किसी अन्य माध्यम से जारी नहीं किया जाएगा और इस संबंध में कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कौशल परीक्षा का समय/ स्थान, परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र एवं परीक्षा के संबंध में अन्य जानकारी जल्द ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in पर अपलोड कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम vyapamcg.cgstate.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।
CG High Court JJA Interview Admit Card: प्रवेश पत्र
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- सीजी व्यापम की वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाएं।
- जेजेए एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीजी जेजेए एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]SSC Selection Post Phase 14 Exam 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू, जानें लास्ट डेट
यह अवसर विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ पदों के लिए उपलब्ध है। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार