CBSE Second Board Exam Datesheet 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा की डेटशीट cbse.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 23, 2026 | 12:00 PM IST | 1 min read
सीबीएसई द्वारा द्वितीय बोर्ड परीक्षा प्रणाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप किए जा रहे सुधारों का हिस्सा है, जिससे छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिलता है।
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर 21 मई, 2026 को समाप्त होंगी। सीबीएसई 10वीं की द्वितीय परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
जबकि कुछ स्किल विषयों (जैसे पेंटिंग) के लिए समय सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक ही सीमित हो सकता है। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
सीबीएसई द्वारा द्वितीय बोर्ड परीक्षा प्रणाली राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप किए जा रहे सुधारों का हिस्सा है, जिससे छात्रों को एक ही शैक्षणिक वर्ष में अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अवसर मिलता है।
सीबीएसई 10वीं की द्वितीय परीक्षाएं ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सीबीएसई के मानक दिशानिर्देशों के अनुसार होगा। छात्रों को अपने संबंधित विद्यालयों द्वारा जारी किए गए प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
Also read CBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जेंडरवाइज पास परसेंटेज जानें
CBSE Class 10th Second Board Exam Datesheet 2026: परीक्षा कार्यक्रम
|
दिन और तारीख
|
समय
|
विषय कोड
|
विषय का नाम
|
|
शुक्रवार, 15 मई 2026
|
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30
|
041 241 |
गणित (Standard) गणित (Basic) |
|
शनिवार, 16 मई 2026
|
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30
|
101 184 |
अंग्रेजी (Communicative) अंग्रेजी (Language & Literature) |
|
सोमवार, 18 मई 2026
|
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30
|
086
|
विज्ञान (Science)
|
|
मंगलवार, 19 मई 2026
|
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30
|
002 003 085 004-034 |
हिंदी (Course-A) उर्दू (Course-A) हिंदी (Course-B) क्षेत्रीय भाषाएँ (पंजाबी, बंगाली, तमिल, आदि) |
|
मंगलवार, 19 मई 2026
|
सुबह 10:30 - दोपहर 12:30
|
034 035 |
हिंदुस्तानी संगीत (Vocal) हिंदुस्तानी संगीत (Mel. Ins.) |
|
बुधवार, 20 मई 2026
|
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30
|
064 122 |
गृह विज्ञान (Home Science) संस्कृत |
|
बुधवार, 20 मई 2026
|
सुबह 10:30 - दोपहर 12:30
|
401 402 417 |
रिटेल (Retail) इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) |
|
गुरुवार, 21 मई 2026
|
सुबह 10:30 - दोपहर 01:30
|
087
|
सामाजिक विज्ञान (Social Science)
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल