Saurabh Pandey | January 6, 2025 | 01:13 PM IST | 3 mins read
सीबीएसई जूनियर असिस्टेंट और अधीक्षक पदों के लिए कुल 212 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें ग्रुप बी सुपरिटेंडेंट पे लेवल-6 के लिए कुल 142 पद उपलब्ध हैं और ग्रुप सी जूनियर असिस्टेंट पे लेवल-2 के लिए कुल 70 सीटें जारी की गई हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अधीक्षक और जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English
Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)
Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
सीबीएसई जूनियर असिस्टेंट और अधीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2025 है। अधीक्षक और जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
सीबीएसी अधीक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सीबीएसई जूनियर असिस्टेंट और अधीक्षक पदों के लिए कुल 212 रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें ग्रुप बी सुपरिटेंडेंट पे लेवल-6 के लिए कुल 142 पद उपलब्ध हैं और ग्रुप सी जूनियर असिस्टेंट पे लेवल-2 के लिए कुल 70 सीटें जारी की गई हैं। हालांकि, सीबीएसई के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवश्यकता के आधार पर रिक्तियां बढ़ या घट सकती हैं। उम्मीदवारों को किसी भी सीबीएसई कार्यालय में पोस्टिंग के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
सीबीएसई जूनियर असिस्टेंट और अधीक्षक भर्ती 2025 के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक, महिला और विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके कर सकते हैं।
सीबीएसई अधीक्षक टियर 1 परीक्षा वस्तुनिष्ठ (एमसीक्यू) प्रकार की ओएमआर आधारित परीक्षा होती है। टियर 1 परीक्षा में कुल 450 अंकों के लिए 150 एमसीक्यू प्रश्न प्रकार पूछे जाएंगे, जबकि परीक्षा की समय अवधि 2 घंटे होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। टियर 1 परीक्षा का स्तर सीनियर सेकेंडरी होगा।
सीबीएसई जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2025 को 5 भागों में बांटा गया है, जैसे सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और गणितीय क्षमता, सामान्य हिंदी और अंग्रेजी, कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज, स्कूल शिक्षा के बारे में जागरूकता आदि होगा। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय ओएमआर-आधारित प्रश्न होते हैं, जिसमें कुल 300 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। प्रश्न पत्र की भाषा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में होगी। परीक्षा का स्तर वरिष्ठ माध्यमिक होगा।
Also read CBSE Board Exam 2025: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड ने इस साल के लिए इन बदलावों की घोषणा की
जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए उम्मीदवारों को टियर-1 (एमसीक्यू) परीक्षा में उपस्थित होना आवश्यक है, जिसके बाद स्किल टेस्ट होगी जो कि क्वालीफाइंग प्रकृति की है। टियर-1 (एमसीक्यू) परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को 1:5 के अनुपात में स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।