Abhay Pratap Singh | April 15, 2026 | 10:06 PM IST | 3 mins read
कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि 16 अप्रैल से 20 अप्रैल निर्धारित है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने के संबंध में अधिसूचना जारी की है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, एलओसी जमा करने और परीक्षा शुल्क भुगतान के लिए स्कूलों को 16 से 20 अप्रैल, 2026 तक का समय दिया गया है।
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam QP's: Math | Math Std. | English | Science
CBSE 2026 Class 10 Second Board Exam Answer Key: Math | Math Std. | English | Science
Latest: Best Courses After 10th | Best Stream After 10th
Don't Miss: CBSE Class 10th QP's & Answer Key 2026
सीबीएसई ने प्रति छात्र 2000 रुपये विलंब शुल्क के साथ एलओसी और एग्जाम फीस जमा करने की तिथि 21 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षा 10वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले प्राइवेट परीक्षार्थी 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “यदि किसी उम्मीदवार का नाम LOC में जमा कर दिया गया है और शुल्क का भुगतान भी हो चुका है, लेकिन उम्मीदवार द्वितीय परीक्षा में उपस्थित नहीं होता है, तो मुख्य परीक्षा 2026 में उसका प्रदर्शन ही अंतिम माना जाएगा।”
Also readCBSE Class 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जेंडरवाइज पास परसेंटेज जानें
सीबीएसई ने बताया कि, दूसरी परीक्षा मुख्य परीक्षा 2026 के पाठ्यक्रम पर आधारित होगी। शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा और एलओसी जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी प्रकार का सुधार करने की अनुमति नहीं होगी।
सीबीएसई कक्षा 10 द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एलओसी और निजी छात्रों द्वारा फॉर्म जमा करने के आधिकारिक नोटिस https://www.cbse.gov.in/cbsenew/cbse.html पर पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।