CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10 में 96.78% स्टूडेंट्स पास; 60% छात्रों के अंक में सुधार
Santosh Kumar | July 18, 2026 | 09:20 PM IST | 1 min read
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के अनुसार, सीबीएसई ने 2026 से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं शुरू की थीं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं क्लास की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 96.78 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए हैं। सीबीएसई कक्षा 10 सेकंड बोर्ड रिजल्ट लिंक results.digilocker.gov.in पर एक्टिव है। परीक्षा में शामिल हुए लगभग 6.68 लाख छात्र अब आधिकारिक पोर्टल से अपने प्रोविजनल स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) 2020 की सिफारिशों के अनुसार, सीबीएसई ने 2026 से कक्षा 10 के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं शुरू की थीं। सीबीएसई मुख्य बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गई।
CBSE Second Board Result 2026: लगभग 60% छात्रों के अंकों में सुधार
इसके बाद दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से 21 मई तक हुई। रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, साल 2026 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 6,64,027 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 6,63,777 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
इनमें से 5,13,955 उम्मीदवारों ने अपने स्कोर को बेहतर बनाने के लिए परीक्षा दी; इनमें से 3,08,095 (59.95%) उम्मीदवारों ने सीबीएसई बोर्ड 2026 की मुख्य परीक्षा की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।
CBSE 10th Board Result 2026: कुल पास होने की दर 96.78%
वहीं, कम्पार्टमेंट कैटेगरी के तहत 1,49,822 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78,503 (52.40%) सफल रहे। मुख्य परीक्षा और 2026 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजों को मिलाकर कुल पास होने की दर 96.78% रही।
गौरतलब है कि 2025 में कम्पार्टमेंट कैटेगरी के लिए पास होने का प्रतिशत 48.68% था। डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट आधिकारिक और सत्यापित है। 10वीं रिजल्ट में छात्रों के मार्क्स, ग्रेड और पास/फेल का स्टेटस दिखाया गया है।
अगली खबर
]CBSE 12th Supplementary Date Sheet 2026: सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी, 28 जुलाई को एग्जाम
यह उन छात्रों के लिए एक मौका है जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में फेल हो गए थे। सीबीएसई कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल