CAT Answer Key 2024: कैट प्रोविजनल आंसर की आज iimcat.ac.in पर होगी जारी, चुनौती दर्ज कराने का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | December 3, 2024 | 06:57 AM IST | 2 mins read
कैट 2024 आंसर की के खिलाफ उम्मीदवार 5 दिसंबर तक आवश्यक दस्तावेज पेश करके आपत्तियां उठा सकते हैं।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (IIM Kolkata) की ओर से आज यानी 3 दिसंबर को कैट 2024 प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद कैट 2024 एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से कैट 2024 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: Mock Test Series | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC | Quadratic Equation Ques | Time and Work Ques
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट 2025 प्रोविजनल उत्तर कुंजी के खिलाफ उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। कैट आंसर की 2024 में दिए गए उत्तरों से जो अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं, वे उम्मीदवार 5 दिसंबर, 2024 तक आपत्तियां उठा सकते हैं। कैट उत्तर कुंजी के साथ ही आईआईएम कोलकाता रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा।
उम्मीदवार कैट प्रोविजनल आंसर की 2024 और रिस्पॉन्स शीट की सहायता से अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। वहीं, आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित दस्तावेज भी संलग्न करने होंगे। कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को तीन स्लॉट में सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद आईआईएम कलकत्ता कैट 2024 फाइनल आंसर की और कैट 2024 रिजल्ट जारी करेगा। कैट 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैट 2024 परीक्षा आईआईएम और भाग लेने वाले बी-स्कूलों द्वारा पेश किए जाने वाले पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपी) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कैट पेपर में तीन सेक्शन वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) शामिल थे।
CAT Answer Key 2024: चुनौती कैसे दर्ज कराएं?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से चुनौती दर्ज करा सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, CAT 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और लॉगिन करें।
- प्रोविजनल आंसर की प्रदर्शिति होगी।
- आवश्यकता होने पर कैंडिडेट आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल