CAT 2024: कॉमन एडमिशन टेस्ट 24 नवंबर को, चयन प्रक्रिया और पर्सेंटाइल कट-ऑफ जानें
Abhay Pratap Singh | November 19, 2024 | 04:12 PM IST | 1 min read
सीएटी 2024 परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) और अन्य बी-स्कूलों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इस साल, सीएटी 2024 का आयोजन 24 नवंबर को किया जाएगा। कैट 2024 चयन प्रक्रिया में तीन चरणों - 1) पात्रता मानदंड, 2) व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए शॉर्टलिस्ट और 3) अंतिम चयन को शामिल किया गया है।
CAT 2024 Selection Process: चयन प्रक्रिया
- पात्रता मानंदड चरण-1: आईआईएम इंदौर के दो वर्षीय पीजीपी (PGP) के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को कैट 2024 विज्ञापन में उल्लिखित पात्रता मानदंड और कैट 2024 में न्यूनतम अनुभागीय प्रतिशत तथा समग्र प्रतिशत स्कोर को पूरा करना होगा।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) चरण-2: चरण 1 में उल्लिखित मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) के लिए शॉर्टलिस्टिंग के इस चरण के लिए विचार किया जाएगा।
- अंतिम चयन (फाइनल सिलेक्शन) चरण-3: चरण 2 में उल्लिखित आवश्यकताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन के लिए विचार किया जाएगा।
Also read CAT 2024 Exam Guidelines: आईआईएम कैट एग्जाम 24 नवंबर को; परीक्षा के दिन इन 10 बातों का रखें ध्यान
CAT 2024 Reservations: आरक्षण
आधिकारिक सूचना के अनुसार, 27% सीटें “गैर-क्रीमी” लेयर (एनसी-ओबीसी) से संबंधित अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 15%, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों के लिए 7.5%, ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए 10% तक और बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए 5% सीटें आरक्षित हैं।
CAT 2024 Sectional and Overall Percentile Cut-offs: कट-ऑफ
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में चरण-1 के लिए कटऑफ की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी |
क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA)
|
डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR) |
वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन
|
ओवरऑल |
|---|---|---|---|---|
| सामान्य | 80 | 80 | 80 | 90 |
| ईडब्ल्यूएस | 80 | 80 | 80 | 90 |
| एनसी-ओबीसी | 70 | 70 | 70 | 80 |
| एससी | 55 | 55 | 55 | 60 |
| एसटी | 40 | 40 | 40 | 45 |
| पीडब्ल्यूडी | 40 | 40 | 40 | 45 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज