BSSC CGL 4 Recruitment 2025: बीएसएससी सीजीएल 4 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, इन विवरणों में कर सकेंगे सुधार
Santosh Kumar | November 2, 2025 | 11:57 AM IST | 2 mins read
इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा (सीजीएल 4) 2025 के लिए आज एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अब तक परीक्षा के लिए आवेदन किया है और उनके आवेदन में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक पोर्टल bssc.bihar.gov.in के माध्यम से 24 नवंबर तक सुधार कर सकते हैं। आयोग ने उन क्षेत्रों के बारे में जानकारी जारी की है जिनमें सुधार की अनुमति है।
आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल 4) 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि पहले ही 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। साथ ही, बीएसएससी ने आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 21 नवंबर तक बढ़ा दी है।
BSSC CGL 4 Correction Window 2025: संपादन योग्य विवरण
उम्मीदवार बीएसएससी सीजीएल 4 करेक्शन विंडो 2025 के माध्यम से इन विवरणों में सुधार कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम (तीनों में से कोई एक)
- आरक्षण श्रेणी में बदलाव
- जाति प्रमाणपत्र, क्रीमीलेयर रहित प्रमाणपत्र या ईडबल्यूएस प्रमाणपत्र में सुधार
- स्वतंत्रता सेनानी आश्रित, दिव्यांगता या अन्य प्रमाणपत्र की संख्या और जारी तिथि में सुधार
- जन्मतिथि में बदलाव
- शैक्षणिक, तकनीकी, वाणिज्यिक योग्यता या अन्य प्रमाणपत्रों की संख्या और जारी तिथि में सुधार
- दिव्यांगता श्रेणी में बदलाव
- बिहार सरकार में कार्यरत सरकारी कर्मचारी के रूप में संशोधन।
- बिहार सरकार के कार्यरत संविदा कर्मचारी के रूप में संशोधन।
- बिहार सरकार के कार्यरत कर्मचारी की परीक्षा में सम्मिलित होने की स्थिति में संशोधन ।
- आधार कार्ड संख्या में सुधार
Also read SSC CGL Tier 1 Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट कब होगा जारी? कटऑफ अंक, मेरिट लिस्ट जानें
BSSC CGL 4 Recruitment 2025: परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क
इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। बीएसएससी सीजीएल 4 पंजीकरण करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
आवेदन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं: ओटीआर और आवेदन पत्र भरना। उम्मीदवारों को बीएसएससी की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा, जिसमें नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नकारात्मक अंकन होगा। मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें