BSSC Stenographer Recruitment 2025: बिहार स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | November 4, 2025 | 06:32 PM IST | 2 mins read
बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 25,500 रुपए से 81,100 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने विज्ञापन संख्या-07/25 के अंतर्गत स्टेनोग्राफर/ स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड 3 भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर बिहार स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार बीएसएससी स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड 3 के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, आवेदक को हिंदी एवं अंग्रेजी में शॉर्टहैंड, टाइपिंग और कंप्यूटर का नॉलेज होना चाहिए। बिहार स्टेनोग्राफर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए उक्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 3 नवंबर से बढ़ाकर 21 नवंबर, 2025 कर दी गई है। वहीं, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 5 नवंबर थी।”
आवेदक की आयु 1 अगस्त, 2025 तक 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। बीएसएससी बिहार स्टेनोग्राफर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 432 स्टेनोग्राफर के पदों को भरा जाएगा। बिहार स्टेनोग्राफर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और व्यावहारिक जांच परीक्षा चरण को शामिल किया गया है। स्टेनोग्राफर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 25,500 रुपए से 81,100 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Bihar BSSC Stenographer Online Form 2025: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से बिहार स्टेनोग्राफर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- बीएसएससी की वेबसाइट onlinebssc.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘स्टेनोग्राफर आवेदन लिंक’ पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल