BSLET 2026: बिहार विद्यालय लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की लास्ट डेट 31 अक्टूबर तक बढ़ी, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | October 21, 2026 | 06:46 PM IST | 2 mins read

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विद्यालय लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा की लास्ट डेट 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार बढ़ी हुई तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 'विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष (लाइब्रेरियन) पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो पहले से निर्धारित तिथि (21 अक्टूबर) तक आवेदन करने से चूक गए थे, वे अब 31 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड द्वारा राज्य के सरकारी विद्यालयों में लाइब्रेरियन पदों पर नियुक्ति के लिए पहली बार पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के आयोजन के बाद रिक्त पदों पर अंतिम भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: आयुसीमा

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। सामान्य वर्ग (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है, जबकि महिला, ईबीसी, बीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसमें सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

BSLET 2026: शैक्षणिक योग्यता

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (B.Lib.I.Sc.) या मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (M.Lib.I.Sc.) की डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी जैसे एससी, एसटी, ईबीसी और दिव्यांग के उम्मीदवारों को न्यूनतम अंक प्रतिशत में नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।

BSLET 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sletregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "BSLET 2026 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन फॉर्म में सभी शैक्षणिक विवरण भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  4. अब निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
  5. अंत में कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Also read RRB Isolated Categories Recruitment 2026: रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी पदों पर भर्ती, 5 नवंबर से आवेदन

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: परीक्षा पैटर्न

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे, जो 150 अंकों के होंगे। प्रश्नपत्र को दो भागों में बांटा जाएगा-पहला भाग लाइब्रेरी साइंस विषय (100 अंक) से संबंधित होगा, जबकि दूसरा भाग शिक्षण कला, सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति (50 अंक) पर आधारित होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी राज्य के उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में लाइब्रेरियन पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

विषय
अंक
लाइब्रेरी साइंस (Library Science)
100
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
50
कुल अंक (Total Marks)
150
समय अवधि (Duration)
150 मिनट (2.5 घंटे)

Bihar School Librarian Eligibility Test 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

श्रेणी

न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

सामान्य वर्ग (General)
50%
पिछड़ा वर्ग (BC)
45.5%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)
42.5%
अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST)
40%
दिव्यांग अभ्यर्थी (PWD)
40%
महिला अभ्यर्थी (सभी वर्ग)
40%
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]