BSEB STET Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड stetregistration.cbrt.co.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Anand | October 18, 2026 | 07:10 PM IST | 2 mins read

बीएसईबी एसटीईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर 18 अक्टूबर से बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईबी एसटीईटी 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार एसटीईटी 2026 एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी कान नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, पेपर (पेपर 1 या पेपर 2) व विषय, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता और रिपोर्टिंग तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

बोर्ड द्वारा बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन पेपर 1 (कक्षा 9 और 10) और पेपर 2 (कक्षा 11 और 12) के लिए 25 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर बीएसईबी बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि लाना अनिवार्य है।

Also read Bihar Sports Trainer: क्रीड़ा प्रशिक्षक पद के लिए खेल विधा चुनना अनिवार्य, 23 से 31 अक्टूबर तक भरें विकल्प

बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा दिवस निर्देशों का भी पालन करना होगा।

बीएसईबी एसटीईटी अंकन योजना के अुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीएसईबी एसटीईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

Bihar STET Admit Card 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड 2026 जांच सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर विजिट करें।
  • STET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • बीएसईबी बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]