BSEB Results: बीएसईबी सक्षमता परीक्षा सेकेंड की कक्षा 9 से 12 के 7 विषयों के री-एग्जाम का रिजल्ट जारी
Saurabh Pandey | December 2, 2024 | 07:56 AM IST | 1 min read
इन विषयों की पुनर्परीक्षा में सम्मिलित शिक्षक अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल आज यानी 2 दिसंबर 2024 दोपहर से समिति की वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर देख सकते हैं। परीक्षाफल देखने के लिए संबंधित शिक्षक अपना आवेदन नंबर एवं जन्म तिथि दर्ज कर वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BESB) ने सक्षमता परीक्षा, 2024 (द्वितीय) के कक्षा 9, 10 एवं 12 के लिए कुल सात विषयों के लिए आयोजित पुन: परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
परीक्षा में शामिल शिक्षक अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
बीएसईबी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बोर्ड ने कक्षा 9 और 10 के लिए हिंदी, फारसी, संगीत, नृत्य और गृह विज्ञान सहित पांच विषयों के लिए 13 नवंबर तक पुन: परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में लगभग 429 शिक्षक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
इसी तरह, लगभग 206 शिक्षक उम्मीदवारों ने कक्षा 11 और 12 के दो विषयों गृह विज्ञान और इतिहास के लिए पुन: परीक्षा में भाग लिया, जो 13 नवंबर को आयोजित की गई थी।
BSEB Re-exam Results:पास प्रतिशत
बीएसईबी की तरफ से जारी परीक्षाफल के अनुसार कक्षा 9-10 के 5 विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 299 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 69.70% है। इसी प्रकार कक्षा 11-12 के 2 विषयों में आयोजित पुनर्परीक्षा में 128 शिक्षक अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 62.14% है।
बीएसईबी की वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट
इन विषयों की पुनर्परीक्षा में सम्मिलित शिक्षक अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल आज यानी 2 दिसंबर 2024 दोपहर से समिति की वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर देख सकते हैं। परीक्षाफल देखने के लिए संबंधित शिक्षक अपना आवेदन नंबर एवं जन्म तिथि दर्ज कर वेबसाइट के माध्यम से देख सकेंगे।
बता दें कि कि सक्षमता परीक्षा 2024 (द्वितीय) के शेष विषयों का परीक्षाफल समिति द्वारा 16 नवंबर 2024 को जारी किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल