BSEB DElEd Merit List 2025-27: बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज द्वितीय चयन सूची 22 फरवरी को आएगी, शेड्यूल जारी
Santosh Kumar | February 20, 2026 | 03:06 PM IST | 2 mins read
कोई भी प्रॉब्लम होने पर ईमेल आईडी- deledhelpdesk1@gmail.com या मोबाइल नंबर 7903552332/7903859788 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
नई दिल्ली: एनसीटीई से अप्रूव्ड और बिहार बोर्ड से एफिलिएटेड प्राइवेट कॉलेजों में 2025-27 डीएलएड सेशन के लिए द्वितीय चयन सूची 22 फरवरी को जारी की जाएगी। बिहार बोर्ड ने इस बारे में अपने ऑफिशियल 'एक्स' हैंडल पर नोटिफिकेशन जारी किया है। नॉन-गवर्नमेंट इंस्टीट्यूशन में एडमिशन और दूसरे एनरोलमेंट एक्टिविटी के लिए बीएसईबी की ओर से टाइमटेबल भी जारी किया गया है।
बीएसईबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, चुने गए कैंडिडेट 23 से 27 फरवरी तक एडमिशन प्रोसेस पूरा कर सकेंगे। इस दौरान, पोस्ट-एनरोलमेंट स्लाइड-अप प्रोसेस के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी किया जा सकता है।
Bihar DElEd Second Merit List 2025-27: पोर्टल पर सीट अपडेट करनी होगी
जारी शेड्यूल के अनुसार, 28 फरवरी को ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के पोर्टल पर सीट अपडेट करनी होगी। जिन कैंडिडेट का नाम दूसरी लिस्ट में नहीं आएगा, वे 1 से 2 मार्च तक नया ऑप्शन भर सकेंगे, बशर्ते उस समय रिक्त सीट उपलब्ध हो।
जिन एप्लिकेंट्स ने पहली सिलेक्शन लिस्ट के आधार पर केवल 3000 रुपए जमा करके इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया है। अगर वे इससे खुश हैं, तो वे अपने एडमिशन वाले इंस्टीट्यूट में जाकर पहले साल की बची हुई फीस जमा कर सकते हैं।
Bihar DElEd Private College Merit List: बिहार डीएलएड प्राइवेट कॉलेज फीस
सभी चुने हुए एप्लिकेंट्स की दूसरी सिलेक्शन लिस्ट और इंस्टीट्यूशन सिलेक्शन से जुड़ी जानकारी समिति के पोर्टल bsebdeled.com पर अपलोड की जाएगी, जिसे लॉगिन आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल करके डाउनलोड किया जा सकता है।
जिन एप्लिकेंट्स का इस लिस्ट में सिलेक्शन नहीं हुआ, उन्हें भी इस पोर्टल के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई है। दो वर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष का अधिकतम वार्षिक शुल्क 60,000 रुपए निर्धारित है।
जारी सिलेक्शन लिस्ट के आधार पर, एप्लिकेंट केवल 3,000 रुपए जमा करके दिए गए इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं और अपनी पसंद के इंस्टिट्यूट के लिए स्लाइड अप ऑप्शन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली खबर
]IGNOU January Admission 2026: इग्नू पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रोग्राम उन इन-सर्विस नर्सों के लिए डिजाइन किया गया है जो अपनी प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन बढ़ाना और अपनी क्लिनिकल एक्सपर्टीज को और गहरा करना चाहती हैं। आवेदन की लास्ट डेट 5 मार्च है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा