BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई 4 अधिसूचना अगले 3-4 दिनों में, 46,882 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन डेट
Santosh Kumar | April 16, 2026 | 09:47 PM IST | 1 min read
इस बार बीपीएससी टीआरई भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। बीपीएससी टीआरई 4 भर्ती 2026 परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) बीपीएससी टीआरई 4.0 नोटिफिकेशन 2026 अगले 3-4 दिनों के भीतर आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी करेगी। इस भर्ती अभियान के तहत, बिहार के सरकारी स्कूलों में कुल 46,882 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6-8), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9-10), और उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11-12) के पद शामिल हैं।
बीपीएससी टीआरई 4.0 के माध्यम से, बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने टीआरई 4 भर्ती के संबंध में जानकारी साझा की है।
BPSC TRE 4.0 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई 4 आवेदन तिथि
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस बार बीपीएससी टीआरई भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच होगी। बीपीएससी टीआरई 4 के लिए आवेदन 25 या 26 अप्रैल से शुरू होगा।
अब उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरते समय सभी 38 जिलों के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताना अनिवार्य है। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि आवेदन के समय अधिकतम संख्या में जिलों का चयन करना अत्यंत आवश्यक है।
BPSC TRE 4 Notification 2026: पहले फीस उसके बाद फॉर्म भरना होगा
इस बार अभ्यर्थियों को पहले फीस देनी होगी, उसके बाद फॉर्म भरने का लिंक एक्टिव होगा। शिक्षा विभाग में कक्षा 9-10 के लिए 9,082, 11-12 के लिए 16,774, प्राथमिक में 10,778 और मध्य विद्यालय में 8,583 पदों पर बहाली होगी।
टीजीटी, पीजीटी, प्राथमिक शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के पदों पर अन्य विभागों में भी नियुक्तियां की जाएंगी। बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026 से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी।
अगली खबर
]BPSC 71 Mains Admit Card Date 2026: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को होगा जारी
बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर उपलब्ध होंगे। जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे निर्धारित तिथि पर अपने परीक्षा हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल