BPSC TRE 3 Exam 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल रोकने के लिए आयोग ने कसी कमर
Abhay Pratap Singh | July 17, 2024 | 05:53 PM IST | 2 mins read
टीआरई फेज 3 परीक्षा 2024 में अनुचित व्यवहार या कदाचार में शामिल अभ्यर्थियों को भविष्य की सभी BPSC परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा चरण 3 (TRE 3.0) में पेपर लीक और अन्य कदाचार को रोकने के लिए कमर कस ली है। 15 मार्च को आयोजित टीआरई-3.0 परीक्षा रद्द करने के बाद बीपीएससी ने नकल रोकने के लिए एडवांस सिक्योरिटी योजना तैयार की है।
बीपीएससी के चेयरमैन परमार रवि मनुभाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नकल रोकने के नए उपायों के बारे में विस्तार से चर्चा की है। परमार ने बताया कि बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र के कई सेट तैयार किए गए हैं। इसके अलावा, बारकोड वाले ई-एडमिट कार्ड और सभी 400 परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाया जाएगा।
परमान ने बताया कि, आयोग द्वारा परीक्षा में किस सेट का इस्तेमाल किया जाएगा, यह परीक्षा से कुछ घंटे पहले ही तय किया जाएगा। परीक्षा के दिन सुबह 9 बजे के आसपास जिला मजिस्ट्रेट को चुने गए सेट के बारे में सूचित किया जाएगा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रश्नपत्रों के लिए अलग-अलग रंग कोड इस्तेमाल किए जाएंगे।
Also read BPSC TRE 3.0 Exam 2024: बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा 19 जुलाई से होगी शुरू, एग्जाम शेड्यूल जानें
आयोग के चेयरमैन ने कहा कि लगभग 10,000 सीसीटीवी कैमरों से केंद्रों की निगरानी की जाएगी, जो सभी बीपीएससी कार्यालय में एक केंद्रीय कमांड हब से जुड़े होंगे। परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों के परिवहन के लिए नए प्रोटोकॉल भी बनाए गए हैं। विभिन्न केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ सीलबंद व जीपीएस लगे ट्रकों में ले जाया जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों के फिंगरप्रिंट बार-बार प्रयास करने के बाद भी मेल नहीं होंगे या जो अभ्यर्थी चेहरे की पहचान जांच में विफल होते हैं, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। अनुचित व्यवहार या कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को भविष्य की सभी BPSC परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से बीपीएससी टीआरई फेज 3 परीक्षा 19, 20, 21 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। 19 से 21 जुलाई तक की परीक्षा प्रत्येक दिन एक पाली में आयोजित होगी, जबकि आखिरी दिन यानी 22 जुलाई की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
अगली खबर
]Guru Purnima 2024: मध्य प्रदेश के स्कूलों में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, राज्य सरकार ने दिया निर्देश
मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूलों को 20 और 21 जुलाई को भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालने वाले कार्यक्रम आयोजित करके गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाने का निर्देश दिया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा