BPSC LDC Admit Card 2025: बिहार एलडीसी ई-एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in पर जारी, विस्तृत जानकारी 18 सितंबर को
Abhay Pratap Singh | September 14, 2025 | 06:20 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने 14 सितंबर को बिहार लोवर डिवीजन क्लर्क 2025 भर्ती परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा केंद्र कोड/ परीक्षा केंद्र का नाम के संबंध में विस्तृत जानकारी डैसबोर्ड पर 18 सितंबर, 2025 से उपलब्ध कराई जाएगी।
बिहार एलडीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। बीपीएससी एलडीसी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिहार एलडीसी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
बीपीएससी एलडीसी मुख्य (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगी परीक्षा 20 सितंबर, 2025 को राज्य के 3 जिला मुख्यालयों में बनाए गए 40 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि दूसरी पाली में सामान्य ज्ञान विषय पर आधारित परीक्षा कराई जाएगी।
लोवर डिवीजन क्लर्क एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और शिफ्ट सहित परीक्षा दिवस निर्देशों की जांच कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी आदि लाना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा। उम्मीदवारों को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा हाल में मोबाइल फोन, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं है। लेटेस्ट अपडेट के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Bihar Lower Division Clerk 2025 Admit Card: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- “Download Admit Card for LDC (Advertisement 43/2025) लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें व सबमिट करें।
- बीपीएससी एलडीसी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 अलॉटमेंट के लिए एनआरआई कोटा की प्रोविजनल सूची जारी
नोटिस के अनुसार, सभी आवश्यक मूल दस्तावेज (एनआरआई स्थिति का प्रमाण, संबंध प्रमाण पत्र, आदि) आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय जमा करना होगा, यदि दस्तावेजों में कोई कमी पाई जाती है तो कॉलेज सीट आवंटन रद्द कर सकता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल