BPSC CCE 72nd Exam 2026: बीपीएससी 72वीं भर्ती अधिसूचना जल्द, 1,200 से अधिक पदों पर रिक्तियां, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | April 15, 2026 | 03:35 PM IST | 1 min read
बीपीएससी अब यूपीएससी की तर्ज पर प्रश्न पत्र तैयार करेगा। आयोग फिलहाल 70वीं और 71वीं परीक्षाओं के माध्यम से 3,333 रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया में जुटा है।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) 2026 की तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी होने की उम्मीद है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, बिहार प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इस बार, रिक्तियों की संख्या 1,200 से अधिक होने की उम्मीद है, जिनमें से 120 पद एसडीएम और डीएसपी पदों के लिए होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग को अब तक विभिन्न विभागों से 1100 से अधिक पदों की अधियाचना मिल चुकी है।
BPSC CCE 72nd Exam 2026: पेपर का स्तर यूपीएससी जैसा होगा
बीपीएससी अब यूपीएससी की तर्ज पर प्रश्न पत्र तैयार करेगा। आयोग फिलहाल 70वीं और 71वीं परीक्षाओं के माध्यम से 3,333 रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया में जुटा है। 70वीं सीसीई परीक्षा के अंतिम रिजल्ट जुलाई तक आने की उम्मीद है।
इस बीच, 71वीं बीपीएससी की मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जानी है। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पारदर्शिता को और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से, आयोग पहली बार 'ब्लॉकचेन' तकनीक का उपयोग करेगा।
BPSC 72nd Notification 2026: प्रीलिम्स परीक्षा 26 जुलाई को
इसके तहत प्रश्न पत्रों के 20 से 25 सेट तैयार किए जाएंगे। पेपर का स्तर यूपीएससी जैसा होगा और हिंदी व्याकरण पर फोकस होगा। बीपीएससी 72वीं भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा 26 जुलाई को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।
मेन्स परीक्षा की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। जबकि अंतिम चरण इंटरव्यू होगा। चयन प्रक्रिया में सफल उम्मीदवारों को बिहार सरकार के प्रतिष्ठित प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति मिलेगी, जिसमें अच्छी सैलरी और सुविधाएं शामिल हैं।
अगली खबर
]CG Vyapam Admit Card 2026: सीजी व्यापम परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 19 अप्रैल को एग्जाम
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 पदों को भरा जाएगा, और लिखित परीक्षा 19 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल