BPSC 71th CCE Mains Admit Card 2026: बीपीएससी 71वीं सीसीई मेंस एडमिट कार्ड bpsconline.bihar.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | April 17, 2026 | 01:00 PM IST | 2 mins read
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह एडमिट कार्ड मुख्य परीक्षा के लिए है, जो 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली है।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह एडमिट कार्ड 25 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
BPSC 71th CCE Mains Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अब "व्हाट्स न्यू" सेक्शन में जाएं और एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- बीपीएससी 71वीं मेंस एडमिट कार्ड के सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक चेक करें।
- बीपीएससी 71वीं मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।
Bpsc 71th cce mains admit card 2026: परीक्षा केन्द्र कोड डेट
सभी अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति अपने साथ परीक्षा केन्द्र पर लेकर जाना होगा। परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें देना होगा। परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी डैशबोर्ड पर 22 अप्रैल 2026 से उपलब्ध कराई जाएगी।
अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड में दिए गए समयानुसार परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
BPSC 71th CCE Main 2026: परीक्षा तिथि
बीपीएससी 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा 25, 27, 28, 29 एवं 30 अप्रैल 2026 को आयोजि की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना ई-एडमिट कार्ड बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड करना होगा।
बीपीएससी 71वीं सीसीई मुख्य परीक्षा का पैटर्न कई प्रश्नपत्रों पर आधारित है। सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा, जो क्वालीफाइंग परीक्षा है, जबकि सामान्य अध्ययन का प्रश्नपत्र 1 और 2 प्रत्येक 300 अंकों के हैं। इसके अतिरिक्त, एक निबंध प्रश्नपत्र भी है।
प्रत्येक प्रश्नपत्र छह दिनों तक प्रतिदिन एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान देना चाहिए कि बीपीएससी ने एक नई आधिकारिक वेबसाइट bpscpat.bihar.gov.in लॉन्च की है, जबकि मौजूदा वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in चालू रहेगी।
अगली खबर
]HSSC CET 2025 Group C Result: एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी रिजल्ट hssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परिणाम विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप सी पदों की भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल