BPSC 71st Prelims Result 2025: बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, कुल 14,261 अभ्यर्थी सफल घोषित
Santosh Kumar | November 18, 2025 | 08:53 PM IST | 1 min read
राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित परीक्षा के पहले चरण में कुल 14,261 उम्मीदवारों को सफल घोषित किए गए।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। बीपीएससी 71वीं सीसीई परीक्षा 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई। यह परीक्षा 37 जिलों के कुल 912 केंद्रों पर हुई। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 1,298 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित परीक्षा के पहले चरण में कुल 14,261 उम्मीदवारों को सफल घोषित किए गए।
इस परीक्षा के लिए कुल 471,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 316,762 उपस्थित हुए। इनमें से 13,368 ने 71वीं सीसीई परीक्षा उत्तीर्ण की और 893 ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की।
इस प्रकार कुल 14,261 अभ्यर्थी प्री परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थी कुछ ही घंटों में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर रिजल्ट देख सकेंगे। बीपीएससी आधिकारिक वेबसाइट फिलहाल डाउन है।
BPSC 71 Result 2025: बीपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट विवरण
बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में सफल घोषित 14,261 उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। बीपीएससी जल्द ही 71वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम और विस्तृत जानकारी जारी करेगा।
बीपीएससी 71वीं प्री रिजल्ट पीडीएफ 2025 में श्रेणीवार कट-ऑफ की जानकारी दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा में 100 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 211 है।
BPSC 71st Prelims Result 2025: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स कटऑफ
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा श्रेणीवार कटऑफ अंक देख सकते हैं-
| श्रेणी |
बीपीएससी 71वीं सीसीई कटऑफ |
|---|---|
|
अनारक्षित |
88.00 |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग |
82.33 |
|
अनुसूचित जाति |
72.00 |
|
अनुसूचित जनजाति |
71.33 |
|
अत्यंत पिछड़ा वर्ग |
81.00 |
|
पिछड़ा वर्ग |
84.00 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार