BPSC 70th CCE 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि नजदीक, परीक्षा 13 दिसंबर को
Abhay Pratap Singh | October 31, 2024 | 04:56 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा (CCE) 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 4 नवंबर, 2024 को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 प्रीलिम्स आवेदन पत्र भर सकते हैं।
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2024 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। BPSC 70वीं CCE भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2,027 रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें कि, इससे पहले BPSC 70वीं CCE रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था।
बीपीएससी 70वीं सीसीई 2024 पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पद के आधार पर विशिष्ट आवश्यकताएं भिन्न हो सकती हैं। अभ्यर्थियों को बिहार का निवासी होना चाहिए या विशिष्ट निवास स्थान संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा।
Also read BPSC 70th CCE 2024: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स डेट घोषित, 13 दिसंबर को होगी परीक्षा; एडमिट कार्ड
सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए बीपीएससी 70वीं सीसीई आवेदन शुल्क 600 रुपये है। बिहार के एससी, एसटी, बिहार की स्थायी निवासी महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। इस परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषयों पर बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। उम्मीदवारों के पास परीक्षा पूरी करने के लिए दो घंटे का समय होगा। एकीकृत 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी।
BPSC 70th CCE 2024 Registration: ओटीआर प्रोफाइल
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 19 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2024 तक अपने ओटीआर प्रोफाइल में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि में बदलाव का विकल्प नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
अगली खबर
]Internship Placement 2024: XLRI ने 100% समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट दर्ज किया, अधिकतम स्टाइपेंड 3,50,000 रुपये
एक्सेंचर स्ट्रैटेजी, पी&जी, बजाज ऑटो, एचयूएल, एशियन पेंट्स, बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, ईवाई पार्थेनन, अमेजॉन, आदित्य बिड़ला ग्रुप और गोदरेज ग्रुप ने भर्ती करने वालों में सबसे ज्यादा ऑफर दिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल