BITSAT 2026 Iteration 4 Result: बिटसैट इटरेशन 4 रिजल्ट admissions.bits-pilani.ac.in पर जारी, तिथियां जांचें
Abhay Pratap Singh | July 23, 2026 | 04:50 PM IST | 2 mins read
बिटसैट इटरेशन 4 रिजल्ट 2026 में सीट आवंटित या अपग्रेड हुए उम्मीदवारों को 25 जुलाई 2026 तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी और प्रवेश शुल्क या एडवांस फीस का भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी ने बिटसैट 2026 इटरेशन 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), मास्टर ऑफ साइंस (MSc) और बैचलर ऑफ फार्मेसी (BPharm) प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार admissions.bits-pilani.ac.in पर जाकर बिटसैट इटरेशन 4 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
बिटसैट 2026 इटरेशन 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीट आवंटित या अपग्रेड हुए उम्मीदवारों को 25 जुलाई 2026 तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी और प्रवेश शुल्क या एडवांस फीस का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जो विद्यार्थी अपने बिटसैट एडमिशन 2026 की पुष्टि करेंगे, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (DV), बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन और प्रवेश के आयोजित अन्य चरणों को पूरा करने के लिए 28 जुलाई से 30 जुलाई, 2026 के बीच अपने अलॉटेड बिट्स कैंपस में फिजिकल रूप से रिपोर्ट करना होगा।
इसके अलावा, अभिभावकों का 30 जुलाई को वाइस-चांसलर और कैंपस डायरेक्टर्स के साथ एक इंटरेक्शन सेशन भी होगा। BITS पिलानी 31 जुलाई को नए एडमिशन वाले स्टूडेंट्स के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करेगा। अधिक जानकारी के लिए बिट्स पिलानी की आधिकारिक वेबसाइट bits-pilani.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
वेबसाइट में कहा गया कि, “एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए 1st सेमेस्टर इटरेशन-4 रिजल्ट उपलब्ध हैं।” बिटसैट 2026 इटरेशन 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा 1 अगस्त को की जाएगी और उसी दिन नए एकेडमिक सेशन के लिए स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन होगा। पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 2 अगस्त, 2026 से शुरू होंगी।
BITSAT Iteration 4 Result 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिटसैट इटरेशन 4 रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://admissions.bits-pilani.ac.in/ पर जाएं।
- फिर, ‘फर्स्ट डिग्री (BE, MSc और BPharm) इटरेशन 4 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, प्रोग्राम से संबंधित लिंक पर जाएं और क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- बिटैसट 2026 इटरेशन 4 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]RPSC Interview Dates 2026: आरपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल एआरओ, एसआई, लाइब्रेरियन और सहायक आचार्य के लिए जारी
साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, मूल फोटो पहचान पत्र और सभी मूल सर्टिफिकेट व उनकी फोटोकॉपी के साथ निर्धारित केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल