Santosh Kumar | June 3, 2024 | 04:17 PM IST | 2 mins read
बिटसैट सत्र-1 परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
Download EBook
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी (बिट्स पिलानी) कल यानी 4 जून को बिटसैट सेशन 1 रिजल्ट 2024 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद बिट्स की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com के जरिए बिटसैट 2024 सेशन 1 फाइनल स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। इससे पहले रिजल्ट 1 जून को जारी किया जाना था, हालांकि बाद में इसके शेड्यूल में बदलाव किया गया।
बिटसैट सत्र-1 परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बिटसैट स्कोर कार्ड 2024 में उम्मीदवार कुल सही उत्तरों और गलत उत्तरों की संख्या की भी जांच कर सकते हैं।
बिटसैट 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को स्कोर कार्ड की आवश्यकता होगी। बिटसैट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार पिलानी, गोवा और हैदराबाद स्थित परिसरों में विभिन्न डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। बिटसैट चरण-1 परीक्षा का आयोजन 20 मई से 24 मई तक किया गया था।
बिटसैट मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। साथ ही बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। बिटसैट स्कोर में समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किया जाएगा। टाई-ब्रेकिंग नियमों को नीचे चरण-दर-चरण समझाया गया है।
Also readBITSAT Result 2024: बिट्स पिलानी ने बिटसैट सत्र-1 परिणाम तिथि में किया बदलाव, 4 जून को आएगा रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके BITSAT सत्र 1 परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-