Bihar UGEAC Counselling 2024: बिहार यूजीईएसी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट संशोधित परिणाम जारी, दस्तावेज सत्यापन कल से
Santosh Kumar | September 2, 2024 | 04:27 PM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार, इससे पहले जारी किए गए बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए बिहार यूजीईएसी-2024 के दूसरे दौर के सीट आवंटन परिणाम को रद्द कर दिया गया है।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 सीट आवंटन के परिणाम को संशोधित किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in के जरिए बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं। बोर्ड ने पहले जारी सीट आवंटन परिणाम को रद्द कर दिया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, 9 अगस्त 2024 को जारी बीई, बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए बिहार यूजीईएसी -2024 के दूसरे दौर के सीट आवंटन परिणाम को रद्द कर दिया गया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से दूसरे दौर का संशोधित सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
बीसीईसीईबी ने कहा कि अगर अभ्यर्थियों को किसी दूसरे संस्थान में सीट आवंटित होती है तो उन्हें पहले से नामांकित संस्थान से दस्तावेज वापस लेने होंगे और नए संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया 3 से 6 सितंबर तक चलेगी।
Bihar UGEAC Counselling 2024: जरूरी दस्तावेज
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड ने सभी संबंधित संस्थानों को निर्देश दिया है कि वे उन छात्रों को सूचित करें जिनके संस्थान बदल दिए गए हैं ताकि वे समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें। उम्मीदवार 6 सितंबर तक बिहार यूजीईएसी राउंड 2 संशोधित सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
सत्यापन के लिए यूजीईएसी 2024 काउंसलिंग फॉर्म, बिहार यूजीईएसी 2024 सीट आवंटन पत्र, 6 पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र और 10+2 कक्षा के एडमिट कार्ड और मार्कशीट की फोटोकॉपी की आवश्यकता होगी। इसके अलावा निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Also read Bihar UGEAC 2024 Rank Card: बिहार यूजी इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग के लिए रैंक कार्ड जारी
Bihar UGEAC Seat Allotment 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बिहार यूजीईएसी राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘यूजीईएसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड 2’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें।
- बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन राउंड 2 परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार