Bihar STET 2025 Registration: बिहार एसटीईटी पंजीकरण लिंक bsebstet.org पर सक्रिय, 27 सितंबर तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | September 19, 2025 | 02:15 PM IST | 2 mins read
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा पेपर 1 (माध्यमिक) और पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 19 सितंबर से माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (STET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com एवं biharboardonline.com पर जाकर अंतिम तिथि 27 सितंबर तक बीएसईबी एसटीईटी 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा पेपर 1 (माध्यमिक) और पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। बीएसईबी एसटीईटी में सफल कैंडिडेट बिहार के माध्यमिक (कक्षा 8 से 10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 और 12) विद्यालयों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने करने के पात्र होंगे।
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी के लिए आवेदन शुल्क एक पेपर के लिए 960 रुपए तथा दोनों पेपरों के लिए 1,440 रुपए है। एससी/ एसटी/ दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को पेपर 1 या पेपर 2 के लिए 760 रुपए तथा पेपर 1 एवं पेपर 2 के लिए 1,140 रुपए का भुगतान करना होगा।
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 पंजीकरण के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 1 अगस्त, 2025 तक 21 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित (पुरुष) और बीसी व ईबीसी (महिला/ पुरुष) की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, एससी और एसटी के आवेदकों की ऊपरी आयु 42 वर्ष है। दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
Bihar STET Eligibility Criteria 2025: शैक्षणिक योग्यता
- पेपर 1 (माध्यमिक) - न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक/ स्नातकोत्तर और बीएड होना चाहिए। अथवा, मान्यता प्राप्त संस्थान से कैंडिडेट ने 4 वर्षीय बीए बीएड या बीएससी बीएड पास किया हो।
- पेपर 2 (उच्च माध्यमिक) - कम से कम 50% अंकों में कैंडिडेट ने स्नातकोत्तर एवं शिक्षा में स्नातक (बीएड) किया हो। अथवा, न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों में स्नातकोत्तर एवं 3 वर्षीय बीएड/ एमएड किया हो।
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 50% अंक और पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ वर्ग के कैंडिडेट को क्रमश: 45.5% व 42.5% अंक लाना होगा। वहीं, एसटी/ एसटी/ दिव्यांग/ महिला उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक 40 प्रतिशत है। अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BSEB STET Online Form 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार एसटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2025 भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com एवं biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘एसटीईटी परीक्षा 2025’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल