BSEB Class 12th Exam 2025: बीएसईबी इंटर स्पेशल, कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर की जारी, कल तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | May 20, 2025 | 02:53 PM IST | 2 mins read
बिहार बोर्ड आंसर की 2025 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 मई है तथा समय शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 के दौरान पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आंसर की जारी कर दी है। बिहार बोर्ड आंसर की 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर उपलब्ध है। अगर किसी छात्र को आंसर की में कोई त्रुटि लगती है तो वह इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकता है।
After Class 12th: 50+ Entrance Exams | Best Career Options
Don't Miss: Bihar Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बिहार बोर्ड आंसर की 2025 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 मई है तथा समय शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय के बाद आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
साथ ही, किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों को भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बिहार बोर्ड छात्रों को अपने उत्तरों की वैधता की जांच करने और आवश्यक सुधार करने का अवसर दे रहा है।
BSEB Class 12th Exam 2025: परीक्षा कब हुई?
बीएसईबी इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2 से 13 मई, 2025 के बीच आयोजित की गई। परीक्षा का सुबह का सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चला, जबकि दोपहर का सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया गया।
बीएसईबी ने कक्षा 12वीं के नतीजे 25 मार्च 2025 को जारी किए, जिसमें 86.56% छात्र पास हुए। बिहार बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा छात्रों को अपना परिणाम सुधारने और उत्तीर्णता प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।
Bihar Board 12th Answer Key: कैसे दर्ज करें आपत्ति?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम बिहार बोर्ड इंटर स्पेशल, कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com पर जाएं।
- पोर्टल पर रोल कोड और रोल नंबर डालकर लॉगिन करें।
- बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं आंसर की स्क्रीन पर ओपन होगी।
- छात्रों को उन उत्तरों पर आपत्ति उठानी चाहिए जिनमें विसंगतियां हों।
- अंत में भरे गए विवरण को जांचकर अपनी आपत्ती सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार