BSEB Class 11 Exam Scheduled 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं परीक्षा कार्यक्रम जारी, पूरा शेड्यूल जानें

Abhay Pratap Singh | May 27, 2024 | 11:48 AM IST | 1 min read

बीएसईबी कक्षा 11वीं मासिक परीक्षा 2024 दो पालियों में 90-90 मिनट यानी प्रत्येक शिफ्ट डेढ़ घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download EBook
बीएसईबी कक्षा 11वीं परीक्षा 30 मई से आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने मई 2024 के लिए बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं मासिक परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिहार कक्षा 11 की परीक्षा 30 मई से 8 जून तक आयोजित की जाएगी।

बिहार कक्षा 11वीं एग्जाम 2024 में उपस्थित होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर बीएसईबी इंटर-मासिक परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। बीएसईबी इंटर-मंथली एग्जाम 2024 दो पालियों में शिफ्ट-1 सुबह 6:30 से 8 बजे तक और शिफ्ट-2 सुबह 8:30 से 10 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, “यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, छात्रों को निरंतर और व्यापक मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिसके चलते मई 2024 की मासिक परीक्षा में सभी विद्यार्थियों के लिए भाग लेना अनिवार्य है।”

Also read BSEB STET 2024: 25 मई को होने वाली बिहार बोर्ड माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित; बोर्ड ने जारी की सूचना

BSEB Inter-Monthly Exam: परीक्षा कार्यक्रम

छात्र नीचे दी गई तालिका से विज्ञान (आईएससी), कला (आईए), वाणिज्य (आईकॉम) और व्यावसायिक विषयों के लिए बिहार कक्षा 11 परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं।

तिथि फैकल्टी पहली पाली दूसरी पाली

30 मई 2024

आईएससी

भौतिक विज्ञान

रसायन विज्ञान

आईए

दर्शन

राजनीति विज्ञान

आईकॉम

उद्यमशीलता

अकाउंटेंसी

3 जून 2024

आईएससी

गणित

जीवविज्ञान

आईए

गणित

भूगोल

आईकॉम

-

बिजनेस स्टडीज

4 जून 2024

आईएससी

अंग्रेजी

हिंदी

आईकॉम

अंग्रेजी

हिंदी

आईए

अंग्रेजी

हिंदी

5 जून 2024

आईएससी

उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फ़ारसी, पाली, बांग्ला

मनोविज्ञान


आईकॉम

उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फ़ारसी, पाली, बांग्ला


आईए

उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, फ़ारसी, पाली, बांग्ला

6 जून 2024

आईएससी

कृषि

समाज शास्त्र

आईए

अर्थशास्त्र

आईकॉम

अर्थशास्त्र

7 जून 2024

आईए

इतिहास

संगीत

8 जून 2024

आईए

गृह विज्ञान

-

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]