Bihar Board 2024 Exam: बिहार बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए जारी की गाइडलाइन, दो चरणों में होगी चेकिंग
Santosh Kumar | January 30, 2024 | 09:44 AM IST | 2 mins read
बोर्ड ने नकल मुक्त परीक्षा के लिए हर जिले में मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिसके तहत छात्रों की दो बार तलाशी ली जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार बोर्ड ने 10वीं, 12वीं इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली है। राज्य भर में इंटर वार्षिक परीक्षा के लिए 1523 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मैट्रिक परीक्षा के लिए 1585 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं। इस बीच बोर्ड ने परीक्षा को लेकर छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसे छात्रों को परीक्षा स्थल पर पहुंचने से पहले एक बार जरूर देखना चाहिए।
बिहार बोर्ड 2024 की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। जिसके चलते बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा से पहले नकल न करने की हिदायत दी है।
बोर्ड द्वारा जारी जरूरी दिशा-निर्देश
बोर्ड ने नकल मुक्त परीक्षा के लिए हर जिले में मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिसके तहत छात्रों की दो बार तलाशी ली जाएगी। सबसे पहले छात्र की गेट पर जांच की जाएगी और फिर बोर्ड परीक्षा हॉल में तलाशी ली जाएगी।
बिहार बोर्ड (Bihar Board 2024 Exam) इस साल परीक्षा को लेकर काफी सख्त है। हर जिले के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले हॉल में प्रवेश करना होगा। देर से पहुंचने वाले छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसके अलावा परीक्षा (Bihar Board 2024) के दौरान छात्रों के साथ-साथ पर्यवेक्षकों को भी परीक्षा हॉल में मोबाइल, टैब, स्मार्ट वॉच, मैग्नेटिक घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, ब्लूटूथ जैसी चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है।
बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 25 छात्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में एक पर्यवेक्षक मौजूद रहेगा। साथ ही उचित संख्या में निरीक्षकों की नियुक्ति भी की जायेगी। सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने जिलों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई अनियमितता पाई गई तो बोर्ड आगे की कार्रवाई करेगा।
अगली खबर
]छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था और नीति में बदलाव की कर रहे तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
राजधानी दिल्ली में हुई परीक्षा में चर्चा कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ से तोंगपाल के स्वामी आत्मानंद स्कूल की शिक्षिका अनिता पहारे और कोटा आत्मानंद स्कूल के छात्र शिवम बंसल भी शामिल हुए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा