BSEB Answer Key Challenge: बिहार बोर्ड 10वीं उत्तर कुंजी को चुनौती देने की कल अंतिम तिथि, ऐसे दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | March 13, 2024 | 01:26 PM IST | 1 min read
बिहार बोर्ड ने 15 से 23 फरवरी के बीच 1585 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में लगभग 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की उत्तर कुंजी को चुनौती देने का कल यानी 14 मार्च को आखिरी दिन है। जो छात्र जारी उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, बोर्ड ने उन्हें कल शाम 5 बजे तक का समय दिया है। छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकते हैं।
बोर्ड ने कहा है कि उपरोक्त समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। छात्रों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाना होगा। बता दें कि बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड ने 11 मार्च को वार्षिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी।
बिहार बोर्ड ने 15 से 23 फरवरी के बीच 1585 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 8,22,587 छात्र, जबकि 8,72,194 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।
Bihar Board 10th Answer Key 2024: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
बीएसईबी 10वीं उत्तर कुंजी पर आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com/Grievance/Objection/ExamSearch पर जाएं।
- Homepage पर रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब 'Search' बटन पर क्लिक करें।
- बिहार बोर्ड 12वीं उत्तर कुंजी 2024 डैशबोर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट उत्तर कुंजी 2024 पीडीएफ जांचें और त्रुटि होने पर आपत्ति दर्ज करें।
Also read Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड का मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए जारी किया नोटिस, पढ़ें पूरी खबर
Bihar Board 10th Result: कब होगा जारी
अगली खबर
]Bihar Board Result 2024: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं टॉपर्स की लिखावट का होगा मिलान, इस दिन आ सकता है रिजल्ट
बीएसईबी कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट जारी कर सकता है। हालांकि, इससे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिकतम अंक लाने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की लिखावट का मिलान करेगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें