Saurabh Pandey | August 1, 2024 | 09:23 AM IST | 2 mins read
बीएचयू मास्टर ऑफ आर्ट्स (एम.ए.), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए), एलएलएम, एमटेक आदि के लिए विभिन्न पीजी पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

नई दिल्ली : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की तरफ से शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए स्नातकोत्तर या पीजी कार्यक्रमों में रिक्त सीटों के लिए स्पॉट राउंड पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 1 अगस्त शाम 7 बजे से शुरू की जाएगी। जो उम्मीदवार सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब समर्थ पोर्टल pgcuet.samarth.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
BHU PG 2025: Second Cutoff PDF | Mop Up Round Application Form PDF
BHU PG 2025: Fourth Cut Off PDF | Third Cutoff PDF | Spot Round 1 Cutoff | Spot Round 2 Cutoff
New: BHU PG Round 1 Allotment List | BHU PG 4th allotment 2025
Don't Miss: List of Colleges/Universities accepting CUET exam score
विश्वविद्यालय बीएचयू में पीजी कार्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए स्पॉट राउंड पंजीकरण आयोजित करेगा। बीएचयू पीजी पंजीकरण फॉर्म 2024 भरते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की मार्कशीट, स्नातक मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, स्कैन किए गए हस्ताक्षर आदि अपलोड करने होंगे।
बीएचयू ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बीएचयू पीजी प्रोग्राम स्पॉट राउंड पंजीकरण 2024 के बारे में जानकारी साझा की है। स्पॉट राउंड पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
बीएचयू मास्टर ऑफ आर्ट्स (एम.ए.), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एमएफए), एलएलएम, एमटेक आदि के लिए विभिन्न पीजी पाठ्यक्रम प्रदान करता है।
कार्यक्रम | सीट की संख्या |
|---|---|
एमए लैंग्वेज | 1,668 |
एमए साहित्य | 434 |
एमए प्रोफेशनल कोर्स | 267 |
स्पेशल कोर्स (टूरिज्य, कॉर्पोरेट संचार) | 114 |
व्यावसायिक पाठ्यक्रम | 310 |
एम.कॉम | 273 |
एमबीए (स्पेशल कोर्स) | 139 |
बीएड | 315 |
एमएड | 164 |
एलएलबी | 300 |
एलएलएम | 45 |
एमए संगीत | 80 |
आचार्य पाठ्यक्रम | 437 |
एमए सामाजिक विज्ञान | 1,506 |
एमए/एमएससी कॉमन सब्जेक्ट्स | 708 |
एमएफए | 88 |
एमएससी कृषि विज्ञान | 339 |
एमएससी पर्यावरण एवं सतत विकास | 36 |
एमएससी (साइंस) | 969 |
कुल | 8,126 |