Trusted Source Image

Bihar ITI Counselling 2026: बिहार आईटीआई काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | July 8, 2026 | 03:21 PM IST | 2 mins read

बिहार आईटीआईकैट काउंसलिंग 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।

उम्मीदवार अलॉटमेंट ऑर्डर ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार अलॉटमेंट ऑर्डर ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने आईटीआईकैट काउंसलिंग 2026 के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना अलॉटमेंट ऑर्डर ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट आईटीआई कॉम्पिटिटिव एंट्रेंस टेस्ट (आईटीआईकैट) 2026 की मेरिट के आधार पर किया गया है।

बिहार आईटीआई काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 जून से शुरू हुआ और 5 जुलाई तक चला। उम्मीदवारों ने अपनी पसंद भरीं और उन्हें लॉक किया। राउंड-1 सीट अलॉटमेंट का नतीजा 8 जुलाई को घोषित किया गया।

Bihar ITI Counselling 2026: एडमिशन प्रक्रिया 11 से 13 जुलाई तक

बिहार आईटीआईकैट अलॉटमेंट ऑर्डर 8 से 13 जुलाई के बीच डाउनलोड किया जा सकता है। सीट अलॉटमेंट के बाद, चुने गए उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की प्रक्रिया 11 से 13 जुलाई तक होगी।

नोडल सेंटर्स पर रिपोर्टिंग करनी होगी। जो कैंडिडेट्स संतुष्ट नहीं हैं, वे अपग्रेडेशन राउंड का इंतजार कर सकते हैं। चुने गए कैंडिडेट्स को समय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा; वरना उनकी सीट कैंसिल हो सकती है।

Also readAICTE: देशभर में बंद हुए 55 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज, पुराने छात्रों को डिग्री पूरी करने की मंजूरी

Bihar ITICAT Counselling 2026: आवश्यक दस्तावेजों की सूची

दूसरे राउंड के लिए सीट अलॉटमेंट 18 जुलाई को जारी होने की संभावना है। बिहार आईटीआईकैट काउंसलिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।

एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए, उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवार बीसीईसीई की आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए सभी दस्तावेज़ साथ लेकर आएं। जरूरी दस्तावेज़ों की सूची नीचे दी गई है-

  • क्लास 10 का एडमिट कार्ड
  • मैट्रिक का स्कोरकार्ड
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • स्कूल छोड़ने का सर्टिफिकेट (एसएलसी)
  • मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट
  • निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल डॉक्यूमेंट्स)
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो की छह कॉपी, जो आईटीआईकैट एडमिट कार्ड पर लगाई गई थीं
  • आईटीआईकैट -2026 का एडमिट कार्ड
  • आईटीआईकैट -2026 का रैंक कार्ड
  • ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और चॉइस स्लिप
  • आईटीआईकैट-2026 का ऑनलाइन भरा हुआ एप्लीकेशन फ़ॉर्म (कन्फर्मेशन पेज)
  • प्रोविज़नल अलॉटमेंट ऑर्डर
  • वेरिफिकेशन स्लिप
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications