Trusted Source Image

BBOSE Dummy Admit Card 2026: बिहार ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का डमी एडमिट कार्ड जारी, 11 जुलाई तक करें सुधार

Abhay Pratap Singh | July 9, 2026 | 02:51 PM IST | 2 mins read

बीबोस डमी एडमिट कार्ड 2026 छात्र व स्कूल को-ऑर्डिनेट दोनों लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार ओपन स्कूल डमी एडमिट कार्ड 2026 में स्कूल को-ऑर्डिनेट द्वारा ही सुधार किया जा सकता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार ओपन स्कूल डमी एडमिट कार्ड 2026 में स्कूल को-ऑर्डिनेट द्वारा ही सुधार किया जा सकता है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने जून 2026 सत्र की कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और कक्षा 12वीं (उच्चतर माध्यमिक) परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीबोस डमी एडमिट कार्ड 2026 में ऑनलाइन सुधार के लिए 9 जुलाई से 11 जुलाई तक का समय भी दिया गया है।

स्कूल को-ऑर्डिनेट आधिकारिक वेबसाइट bboseonline.com (10th के लिए) और interbiharboard.com (12th के लिए) पर जाकर बीबोस डमी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार ओपन स्कूल 10वीं-12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बीबोस कक्षा 10वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 और बीबोस कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड 2026 में विद्यार्थी व उनके माता-पिता के नाम के स्पेलिंग में त्रुटि, जन्म तिथि, जेंडर, जाति, कोटि, फोटो या हस्ताक्षर में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर छात्र समय-सीमा के भीतर संबंधित स्कूल के माध्यम से सही करा सकते हैं।

Also readBBOSE Class 10 Timetable 2026: बीबोस 10वीं कक्षा की डेटशीट जारी, 25 जुलाई से होंगे एग्जाम, जानें टाइमटेबल

बोर्ड ने कहा कि, किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थी व उनके माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन नहीं किया जाएगा। ऐसा करते हुए पाए जाने पर संबंधित छात्र की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और अध्ययन केंद्र के को-ऑर्डिनेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रवेश पत्र में सुधार केवल को-ऑर्डिनेट द्वारा किया जा सकेगा।

अध्ययन केंद्रों के को-ऑर्डिनेट को बिहार ओपन स्कूल डमी हॉल टिकट डाउनलोड कर सभी छात्रों को वितरित करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और त्रुटि सुधार में किसी भी तरह की कठिनाई होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 8146568498 व ईमेल आईडी bseb@antiersolutions.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Bihar Open School Class 10-12 Dummy Admit Card 2026: डाउनलोड करें

छात्र निम्नलिखित चरणों की मदद से बिहार ओपन स्कूल डमी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बीबोस कक्षा 10वीं या 12वीं की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर, कैंडिडेट लॉगिन पर क्लिक करें और विंडो में विवरण दर्ज करें।
  • डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और विवरणों का मिलान करें।
  • यदि कोई त्रुटि हो तो सुधार के लिए स्कूल को-ऑर्डिमेट से संपर्क करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications