Trusted Source Image

APPSC Recruitment 2024: एपीपीएससी ने लेक्चरर के 99 पदों पर मांगे आवेदन, 18 फरवरी तक करें आवेदन

Abhay Pratap Singh | January 29, 2024 | 10:30 AM IST | 1 min read

आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के 99 पदों पर भर्ती के लिए 29 जनवरी से आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 98 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 98 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने लेक्चरर के 99 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2024 से शुरू होगी, जबकि उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in के माध्यम से 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों (इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग) में लेक्चरर के 99 रिक्तियों पर भर्तियां की जाएंगी।

उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रोसेसिंग फीस 250 रुपये है, जबकि एप्लीकेशन फीस के रूप में 120 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, पीबीडी, बीसी और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है।

आयोग द्वारा लेक्चरर के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष, जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षण श्रेणी के कैंडिडेट को अधिकतम आयुसीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, आयु की गणना 10 अक्टूबर 2023 के आधार पर की जाएगी।

APPSC Recruitment 2024: ऐसे आवेदन करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं|
  • ‘रिक्रूटमेंट’ ऑप्शन के अंदर 'आंध्र प्रदेश फर्स्ट ग्रेड टीचर वैकेंसी 2024' पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरकर दस्तावेजों की प्रतिलिपि अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट कर भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एपीपीएससी द्वारा लेक्चरर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में प्रति माह 56,100 रुपये से लेकर 98,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक आजनकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications