AIMA MAT December 2025: आइमा मैट दिसंबर सत्र के लिए पंजीकरण mat.aima.in पर शुरू, जानें परीक्षा तिथि
Abhay Pratap Singh | November 4, 2025 | 05:21 PM IST | 1 min read
मैट दिसंबर 2025 पीबीटी परीक्षा 13 दिसंबर को और मैट दिसंबर 2025 सीबीटी परीक्षा 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (MAT) दिसंबर 2025 सत्र के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर आइमा मैट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आइमा मैट 2025 परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) और पेपर-आधारित टेस्ट (PBT) दोनों मोड में कराई जाती है। सिंगल टेस्ट मोड (पीबीटी या सीबीटी) के लिए मैट 2025 एप्लीकेशन फीस 2,200 रुपये है। वहीं, डुअल टेस्ट मोड (पीबीटी + सीबीटी) के लिए उम्मीदवारों को 3,800 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
किसी भी विषय में स्नातक (यूजी) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट दिसंबर 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइमा मैट दिसंबर 2025 पीबीटी पंजीकरण की अंतिम तिथि 7 दिसंबर और आइमा मैट दिसंबर 2025 सीबीटी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 18 दिसंबर निर्धारित है।
आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, मैट दिसंबर 2025 परीक्षा पीबीटी मोड के लिए 13 दिसंबर को और सीबीटी मोड के लिए 21 दिसंबर को भारत के 60 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। पीबीटी और सीबीटी के लिए मैट दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड क्रमशः 10 और 18 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन एमबीए (MBA) और पीजीडीएम (PGDM) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है। देश भर के 600 से अधिक बी-स्कूलों में मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए मैट स्कोर स्वीकार किए जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आइमा की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MAT December 2025 Registration: पंजीकरण प्रक्रिया
मैट दिसंबर 2025 पंजीकरण के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आइमा मैट की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘पंजीकरण प्रक्रिया’ टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार