Santosh Kumar | December 27, 2024 | 07:30 PM IST | 2 mins read
मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 4 जनवरी को सुबह 11 बजे तक 50,000 रुपये का प्रवेश पुष्टि शुल्क देना होगा।
Ace AILET with free mock tests designed on the latest exam pattern. Practice in real exam conditions, analyse your performance, and improve speed, accuracy, and confidence.
Mock Test
नई दिल्ली: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) दिल्ली ने आज यानी 27 दिसंबर को प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (आईलेट) 2025 की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। आईलेट 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in के माध्यम से एआईएलईटी 2025 पहली मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।
New: AILET 2027 Registration Link
AILET 2027: PYQ's with Solutions | English Vocabulary List | Mock Test
Admission Alert: Law Applications Open at Jindal Global Law School
आईलेट 2025 मेरिट लिस्ट शाम 6 बजे जारी की गई। एनएलयू दिल्ली काउंसलिंग के प्रत्येक राउंड के लिए आईलेट 2025 मेरिट लिस्ट घोषित करेगा। उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में उनकी रैंक के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी।
आईलेट 2025 आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। आईलेट मेरिट सूची 2025 पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिन्हें विश्वविद्यालय में सीट आवंटित किया गया है।
मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 4 जनवरी को सुबह 11 बजे तक 50,000 रुपये का प्रवेश पुष्टि शुल्क देना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, शेष शुल्क का भुगतान 30 अप्रैल तक करना होगा।
आईलेट 2025 की दूसरी मेरिट लिस्ट 10 जनवरी को शाम 6 बजे जारी की जाएगी। जारी नोटिस के अनुसार, अगर अभ्यर्थी किसी कारणवश एडमिशन ऑफर स्वीकार नहीं करते हैं तो उस पर पुनर्विचार नहीं किया जाएगा।
Also readAILET 2025 Result: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईलेट 2025 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क जमा करने की तिथि | 27 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक, सुबह 11 बजे तक |
| प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा | 10 जनवरी, 2025, सुबह 6 बजे |
| प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क जमा करना | 10 से 15 जनवरी 2025 तक, सुबह 11 बजे तक |
| प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा | 23 जनवरी, 2025, शाम 6 बजे |
| प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क जमा करना | 23 से 28 जनवरी 2025 तक, सुबह 11 बजे तक |
| प्रोविजनल रूप से चयनित उम्मीदवारों की चौथी सूची की घोषणा | 16 मई, 2025, सुबह 11 बजे |
| प्रोविजनल प्रवेश पुष्टि शुल्क जमा करना | 16 से 20 मई 2025 तक, सुबह 11 बजे तक |