AIIMS CRE 2025: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम के तहत 2300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | July 14, 2025 | 11:49 AM IST | 2 mins read
एम्स सीआरई भर्ती 2025 के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 25 अगस्त और 26 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नोटिस संख्या-278/2025 के तहत कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम 2025 (CRE 2025) के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य कैंडिडेट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर 31 जुलाई तक एम्स सीआरई 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एम्स सामान्य भर्ती परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू है। सामान्य व ओबीसी वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों को 3,000 रुपए तथा एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 2,400 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, दिव्यांग श्रेणी के कैंडिडेट को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।
नोटिस के अनुसार, एम्स सीआरई 2025 परीक्षा में बैठने के लिए स्वीकृति हेतु आवेदन पत्र की स्थिति 7 अगस्त को उपलब्ध करा दी जाएगी। एम्स में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती हेतु प्रत्येक पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम 2025 के माध्यम से 2300 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। एम्स सीआरई भर्ती 2025 के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 25 अगस्त और 26 अगस्त को आयोजित की जाएगी। सीबीटी में सफल कैंडिडेट ही स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
सीआरई 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड और 7 दिन पहले सिटी स्लिप जारी की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर एम्स सीआरई नोटिफिकेशन 2025 जांचने की सलाह दी गई है।
AIIMS CRE 2025 Recruitment: कैसे आवेदन करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से एम्स सीआरई 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, सीआरई 2025 पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार