AIAPGET Counselling 2026: आयुष पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जारी, राउंड 1 रजिस्ट्रेशन 26 अक्टूबर से होगा शुरू

Saurabh Pandey | October 21, 2026 | 01:43 PM IST | 2 mins read

आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (AACCC) ने एआईएपीजीईटी काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 26 अक्टूबर से शुरू होगा।

स्ट्रे वैकेंसी राउंड 2 के लिए कोई नया रजिस्ट्रेशन या चॉइस फिलिंग नहीं होगी।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (AACCC) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी के पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 26 अक्टूबर से शुरू होगा और 1 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक चलेगा। पहले राउंड के लिए फीस जमा करने की सुविधा 1 नवंबर को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और निर्धारित पंजीकरण तथा सुरक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। सीट आवंटन एआईएपीजीईटी मेरिट, उम्मीदवारों द्वारा दी गई पसंद, पात्रता और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

जो उम्मीदवार ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (AIAPGET) 2026 में क्वालिफाई हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in के जरिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

AIAPGET Counselling 2026: 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग

आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमिटी (AACCC) सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त आयुष कॉलेजों में 15 प्रतिशत 'ऑल इंडिया कोटा' पोस्टग्रेजुएट सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित करता है। इसके साथ ही, यह केंद्रीय विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय संस्थानों और डीम्ड विश्वविद्यालयों की पात्र सीटों के लिए भी काउंसलिंग कराता है।

AIAPGET Counselling 2026: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
तिथियां एवं समय
सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026
राउंड 1 के लिए पंजीकरण और शुल्क भुगतान

26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 (दोपहर 2 बजे तक)

शुल्क भुगतान की सुविधा 1 नंवबर 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग/ लॉकिंग

27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग 1 नंवबर 2026 को दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे तक

सीट आवंटन प्रक्रिया
2 नवंबर 2026
राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट जारी होने की तिथि
3 नवंबर 2026
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग
4 नवंबर 2026 से 13 नवंबर 2026
AACCC/NCISM/NCH द्वारा शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन
14 नवंबर 2026

Also read VITEEE 2027 Application: वीआईटीईईई रजिस्ट्रेशन विंडो viteee.vit.ac.in पर ओपन, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट

AIAPGET Counselling 2026: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
तिथियां एवं समय
सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
15 नवंबर 2026
पंजीकरण और शुल्क भुगतान (Registration & Payment)

16 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 (दोपहर 2 बजे तक)

शुल्क भुगतान की सुविधा 19 नंवबर 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

चॉइस फिलिंग/लॉकिंग

17 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग 19 नंवबर 2026 को दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे तक

सीट आवंटन प्रक्रिया
20 नवंबर 2026
परिणाम का प्रकाशन
21 नवंबर 2026
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग
22 नवंबर 2026 से 26 नवंबर 2026
शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन
27 नवंबर 2026 से 28 नवंबर 2026

AIAPGET Counselling 2026: राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
तिथियां एवं समय
सीट मैट्रिक्स का सत्यापन
29 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026
पंजीकरण और शुल्क भुगतान

1 दिसंबर 2026 से 3 दिसंबर 2026 (दोपहर 2 बजे तक)

शुल्क भुगतान की सुविधा 3 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

चॉइस फिलिंग/लॉकिंग

1 दिसंबर 2026 से 3 दिसंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक)

चॉइस लॉकिंग 3 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से रात 11:55 बजे तक

सीट आवंटन प्रक्रिया
4 दिसंबर 2026
परिणाम का प्रकाशन
5 दिसंबर 2026
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग
6 दिसंबर 2026 से 10 दिसंबर 2026
शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन
11 दिसंबर 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]