Saurabh Pandey | June 16, 2025 | 09:38 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी एनडीए एनए 2 परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्नपत्रों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट के भाग बी के प्रश्नपत्र (टेस्ट बुकलेट) हिंदी और अंग्रेजी में दो भाषाओं में तैयार किए जाएंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (II) 2025 के लिए आवेदन करने का कल यानी 17 जून आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के लिए केवल अविवाहित पुरुष/महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2007 से पहले और 1 जनवरी, 2010 के बाद न हुआ हो।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना विंग के लिए - उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10+2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए - राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा या समकक्ष के 10+2 पैटर्न के अनुसार भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों (एससी/एसटी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों/जेसीओ/एनसीओ/ओआर के वार्डों को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
एयरफोर्स
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के लिए पात्र उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे परीक्षा की तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले यूपीएससी की वेबसाइट (http://upsc.gov.in) पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड किसी अन्य माध्यम जैसे डाक या ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
यूपीएससी एनडीए एनए 2 ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी के पास आवेदन आईडी और जन्मतिथि आदि विवरण होना चाहिए।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 156वें पाठ्यक्रम और 1 जुलाई, 2026 से शुरू होने वाले 118वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए 14 सितंबर, 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रत्येक सत्र के प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा स्थल के अंदर देरी से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सभी विषयों के प्रश्नपत्रों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट के भाग बी के प्रश्नपत्र (टेस्ट बुकलेट) हिंदी और अंग्रेजी में दो भाषाओं में तैयार किए जाएंगे।
Also read UPSC CAPF AC Final Result: यूपीएससी सीएपीएफ एसी फाइनल रिजल्ट जारी, 459 कैंडिडेट चयनित
विषय | कोड | अवधि | अधिकतम अंक |
|---|---|---|---|
गणित | 01 | 2 घंटे 30 मिनट | 300 |
सामान्य योग्यता परीक्षण | 02 | 2 घंटे 30 मिनट | 600 |
कुल | 900 | ||
एसएसबी परीक्षा / साक्षात्कार | 900 |
उम्मीदवार अब upsconline.gov.in या upsc.gov.in पर पंजीकरण आईडी/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी आईईएस/आईएसएस 2025 परीक्षा 20 से 22 जून तक आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar