Saurabh Pandey | March 8, 2024 | 10:11 AM IST | 1 min read
यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से कर्मचारी राज्य बीमा निगम में नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024 तक है।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसमें एडिट और संशोधन करने के लिए उम्मीदवारों को 28 मार्च से 3 अप्रैल तक समय दिया जाएगा।
यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के तहत 1930 पदों पर भर्ती की जानी है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 आवेदन करने वाले पात्र उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री होनी चाहिए या 1 वर्ष के अनुभव के साथ जनरल नर्सिंग मिड-वाइफरी जीएनएम में डिप्लोमा। राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।
Also read CA Exam Thrice a Year: सीए फाउंडेशन, इंटर परीक्षाएं साल में 3 बार होगी आयोजित
यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।यूपीएससी ईएसआईसी नर्सिंग अधिकारी भर्ती नियम 2024 के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
यूपीएससी नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 7 अप्रैल 2024 को पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक पहले जारी किया जाएगा।
सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 25 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी,एसटी,पीएच और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई / ऑफलाइन ई चालान के माध्यम से करें।
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा की आवेदन सुधार विंडो आज यानी 7 मार्च से खुलेगी। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
Santosh Kumar