यूपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा में 8 पेपर की एक सीरीज शामिल है, जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और कई सामान्य अध्ययन पेपर शामिल हैं।
Saurabh Pandey | May 26, 2025 | 07:44 PM IST
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 की तिथियां घोषित कर दी हैं। यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रदेश के दो जनपदों प्रयागराज एवं लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होंगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक सम्पन्न होगी।
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के प्रत्येक पेपर का फोकस अलग-अलग होगा, जिसमें सामान्य हिंदी और निबंध प्रत्येक 150 अंक के होंगे, जबकि सामान्य अध्ययन पेपर प्रत्येक 200 अंक के होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल अंक 1500 होंगे।
परीक्षा तिथि, दिन | विषय (सुबह 9 बजे से 12 बजे) | विषय (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) |
---|---|---|
29 जून 2025 | सामान्य हिंदी | निबंध |
30 जून 2025 | सामान्य अध्ययन (I) | सामान्य अध्ययन (II) |
1 जुलाई 2025 | सामान्य अध्ययन (III) | सामान्य अध्ययन (IV) |
2 जुलाई 2025 | सामान्य अध्ययन (V) | सामान्य अध्ययन (VI) |
यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा के बाद UPPSC PCS Mains 2024 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। मेन्स में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार फाइनल इंटरव्यू राउंड के लिए पात्र होंगे, जो 100 अंकों का होगा। फाइनल रिजल्ट मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर होगा।