Trusted Source Image

UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का परिणाम जल्द आने की उम्मीद, पिछले वर्षों को ट्रेंड जानें

Abhay Pratap Singh | April 19, 2026 | 01:50 PM IST | 2 mins read

यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी।

नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 2026 जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in और डिजिलॉकर ऐप results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2026 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थी। यूके बोर्ड 10वीं परीक्षा में 1,12,266 और उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा में 1,02,986 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

Uttarakhand Board Result 2026: पिछले वर्षों का ट्रेंड

नीचे सारणी में वर्ष 2024 और 2025 का पास प्रतिशत जांच सकते हैं:

कक्षावर्षछात्रों की संख्यालड़कों का पास प्रतिशतलड़कियों का पास प्रतिशतकुल पास प्रतिशत
कक्षा 10वीं2025

1,13,690

93.25%88.20%90.77%
2024लगभग 1.1 लाख92.5485.5989.14%.
कक्षा 12वीं2025लगभग 1.6 लाख80.10%86.20%83.23%
202492,02078.97%85.96%82.63%

Also readJAC 9th Result 2026: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com पर चेक करें परिणाम, जानें पास प्रतिशत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूके बोर्ड एग्जाम 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। डेटा एंट्री और सत्यापन का काम अंतिम चरण में है। उत्तराखंड जल्द ही परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर सकते है। परीक्षा में सफल होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% प्राप्त करने होंगे।

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, अंतिम परिणाम, डिवीजन जैसे महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित विद्यालयों से मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

पुनर्जांच/ पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया -

यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

UK board result date 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र अपना यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जांच सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, कक्षा 10वीं या 12वीं परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • यूके बोर्ड रिजल्ट 2026 जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications