SSC Hindi Translator Recruitment 2024: एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर वैकेंसी लिस्ट ssc.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | January 3, 2025 | 11:12 AM IST | 1 min read
एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक सीबीटी परीक्षा 9 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 12 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। उम्मीदवार अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त हिंदी अनुवादक भर्ती 2024 के लिए रिक्तियों की सूची जारी कर दी है। रिक्तियों की सूची उम्मीदवारों के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है।
आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में 320 हिंदी अनुवादक रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 177 अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों से, 46 एससी श्रेणी से, 24 एसटी श्रेणी से, 50 ओबीसी श्रेणी से और 23 ईडब्ल्यूएस श्रेणी से भरी जाएंगी। विस्तृत अधिसूचना के अनुसार, पहले लगभग 312 रिक्तियां भरी जानी थीं, जो अब बढ़कर 320 हो गई हैं।
Hindi Translator Vacancies List 2024: परीक्षा डिटेल
एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक सीबीटी परीक्षा 9 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी और प्रोविजनल उत्तर कुंजी 12 दिसंबर, 2024 को जारी की गई थी। उम्मीदवार अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा में दो पेपर शामिल थे- पेपर I और पेपर II। पेपर I दिसंबर में आयोजित किया गया था और इसमें सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी विषयों के प्रश्न शामिल थे। इसकी अवधि दो घंटे थी। पेपर- I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। एसएससी कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा पेपर I जो उम्मीदवार उत्तीर्ण करेंगे वे पेपर II परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
रिक्तियों की सूची डाउनलोड करें
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2024 रिक्तियों की सूची लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार रिक्तियों का विवरण चेक कर सकते हैं।
- अब रिक्तियों की फाइल डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल