Santosh Kumar | April 20, 2026 | 04:17 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार अब अपनी एसएससी सीएचएसएल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Now
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (सीएचएसएल) परीक्षा 2025 के टियर-2 के लिए संभावित उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीएचएसएल आंसर की टियर परीक्षा के बाद जारी की गई है, जो आयोग द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित की गई।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
आयोग ने 10 अप्रैल को पूरे देश भर के अलग-अलग केंद्रों पर संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2025 का टियर-2 आयोजित किया। उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट (उत्तर-पत्रक) और संभावित उत्तर-कुंजी अब उपलब्ध हैं।
एसएससी सीएचएसएल आंसर की देखने के लिए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। चैलेंज मॉड्यूल में, प्रश्नों और विकल्पों का क्रम परीक्षा के दौरान दिखाई देने वाले क्रम से अलग हो सकता है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि चैलेंज मॉड्यूल में, प्रश्नों और उत्तरों का क्रम उन सभी उम्मीदवारों के लिए समान है जो किसी विशेष शिफ्ट में परीक्षा में शामिल हुए, जबकि वास्तविक परीक्षा के दौरान, ये क्रम सभी उम्मीदवारों के लिए अलग थे।
हालांकि, परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उत्तर चैलेंज मॉड्यूल में बिल्कुल सही रूप से दिखाई देंगे। उत्तर कुंजी के संबंध में, यदि कोई आपत्ति हो, तो उसे 20 से 23 अप्रैल (शाम 6 बजे) तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।
इसके लिए प्रति प्रश्न/उत्तर, जिस पर आपत्ति की गई है, 50 रुपये का शुल्क देना होगा। 23 अप्रैल को शाम 6 बजे के बाद सीएचएसएल आंसर की पर प्राप्त किसी भी आपत्ति पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट का प्रिंट आउट ले सकते हैं, तय समय सीमा के बाद ये किसी भी परिस्थिति में उपलब्ध नहीं कराई जाएंगी। एसएससी सीएचएसएल ऑप्शन कम प्रेफरेंस के संबंध में अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।