Trusted Source Image

SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो कल होगी बंद, ssc.gov.in पर दर्ज कराएं आपत्ति

Abhay Pratap Singh | January 23, 2025 | 03:45 PM IST | 2 mins read

एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की डाउनलोड करने और चुनौती दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को पंजीकृत आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

Back

Careers360 Premium

Education, career guidance; live webinars; learning resources and more

Subscribe
सीजीएल 2024 टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजीएल 2024 टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कल यानी 24 जनवरी को संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2024 टियर 2 के लिए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीजीएल टियर 2 उत्तर कुंजी 2024 और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर की 2024 डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज कराने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एसएससी सीजीएल 2024 टियर 2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “अस्थायी उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यावेदन यदि कोई हो, 21.01.2025 (शाम 06.00 बजे) से 24.01.2025 (शाम 06.00 बजे) तक चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न/उत्तर के लिए 100/- रुपये का भुगतान करके ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। 24.01.2025 को शाम 06.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।”

Also readSSC CGL Tier 2 Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की जारी, 24 जनवरी तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

आयोग ने यह भी सूचित किया है कि वह उक्त परीक्षा के अंतिम परिणाम की घोषणा से पहले विकल्प-सह-वरीयता प्राप्त करेगा। इस संबंध में एक नोटिस जल्द ही अपलोड किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों को निर्धारित समय अवधि के भीतर अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत करने के लिए विकल्प-सह-वरीयता विंडो सक्रिय करने की जानकारी दी जाएगी।

एसएससी ने नोटिस में आगे कहा कि, जो उम्मीदवार समय-अवधि के दौरान अपने विकल्प-सह-वरीयता का प्रयोग करने में विफल रहते हैं, उन्हें अपने विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत करने का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा और ऐसे उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची/अंतिम चयन में शामिल करने के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

SSC CGL Tier 2 Final Answer Key 2024: कैसे आपत्ति उठाएं?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके छात्र सीजीएल टियर 2 अंतिम उत्तरकुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकते हैं:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
  • उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
  • सहायक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications