RSSB Junior Instructor 2024: चयनित अभ्यर्थियों के लिए स्क्रूटनी फॉर्म जारी, 26 से 28 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन
Santosh Kumar | August 19, 2025 | 11:09 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थियों को रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई अभ्यर्थी अनुपस्थित रहता है, तो वह 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे तक उसी स्थान पर उपस्थित हो सकता है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2024 के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए स्क्रूटनी फॉर्म और दस्तावेज सत्यापन शेड्यूल जारी कर दिया है। चयनित उम्मीदवार 26 से 28 अगस्त 2025 तक दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हो सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, स्क्रूटनी फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है, और उम्मीदवारों को इसे 25 अगस्त तक भरकर जमा करना होगा।
बोर्ड ने 4 से 19 जून तक जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती (टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, प्लम्बर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल और सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल) का परिणाम जारी कर वरीयता सूची विभाग को भेजी थी।
इससे पहले, विज्ञापित पदों के लिए लगभग दोगुने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा चुका है। अब, इलेक्ट्रीशियन-रोजगार विषय के श्रेणीवार अतिरिक्त एवं आरक्षित अभ्यर्थियों को स्क्रूटनी फॉर्म भरने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
दस्तावेज सत्यापन 26 से 28 अगस्त तक
जारी अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड अभ्यर्थियों के दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच करेगा। यह सूची पूर्णतः अस्थायी एवं प्रोविजनल है। अंतिम चयन रिक्त पदों के अनुसार वरीयता एवं श्रेणीवार पात्र अभ्यर्थियों में से किया जाएगा।
पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 26 से 28 अगस्त तक सुबह 10 बजे से किया जाएगा। यह प्रक्रिया राजस्थान व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद, जोधपुर (आईटीआई सर्किल के पास, सरस डेयरी रोड, नेक्सा शोरूम के सामने, शास्त्री नगर) में आयोजित होगी।
उम्मीदवारों की लिस्ट, दिशानिर्देश जारी
अभ्यर्थियों को अपने अनुक्रमांक के अनुसार निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई अभ्यर्थी 26 से 28 अगस्त के मध्य अनुपस्थित रहता है, तो वह 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे तक उसी स्थान पर उपस्थित हो सकता है।
निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में अभ्यर्थी का चयन निरस्त कर दिया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा। तिथिवार दस्तावेज सत्यापन हेतु अधिसूचना में रोल नंबर अनुसार सूची एवं दिशानिर्देश देखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार