RBSE 5th-8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट कब आएगा? ग्रेड सिस्टम, पिछले वर्षों का ट्रेंड जानें

Saurabh Pandey | May 21, 2025 | 03:00 PM IST | 1 min read

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच निर्धारित थी। परीक्षा के लिए करीब 27 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

पिछले वर्ष 2024 में राजस्थान बोर्ड ने 30 मई को कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया था। (आधिकारिक वेबसाइट)
पिछले वर्ष 2024 में राजस्थान बोर्ड ने 30 मई को कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित किया था। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा मई के अंत तक आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक परिणाम घोषित करने की तिथि और समय के बारे में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की है।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in, rajshaladarpan.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे। बोर्ड पोर्टल पर रिजल्ट लिंक सक्रिय करेगा, और छात्रों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।

RBSE 5th, 8th Result 2025: पिछले वर्षों का पास परसेंटेज

वर्ष 2024 में आरबीएसई कक्षा 8 का पास परसेंटेज 95.72% था, जबकि कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.06% था। वहीं वर्ष 2023 में कक्षा 8वीं का पास परसेंटेज 94.50% और कक्षा 5वीं का पास प्रतिशत 97.30% दर्ज किया गया था।

RBSE 5th, 8th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Rajasthan Board 5th, 8th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वी का रिजल्ट डाउनलोड कर इसे सेव कर लें।

RBSE 5th, 8th Result 2025: ग्रेडिंग सिस्टम

  • A ग्रेड : 81 से 100 परसेंट मार्क्स
  • B ग्रेड : 61 से 80 परसेंट मार्क्स
  • C ग्रेड :41 से 60 परसेंट मार्क्स
  • D ग्रेड : 33 से 40 परसेंट मार्क्स
  • E ग्रेड : 00 से 32 परसेंट मार्क्स

Also read RBSE 12th Result 2025 Date Live: आरबीएसई 12वीं परिणाम 2025 कब आएगा? जानें रिजल्ट डेट, टाइमिंग, डायरेक्ट लिंक

RBSE 5th, 8th Result 2025: परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा 7 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 8वीं की परीक्षा 20 मार्च से 2 अप्रैल के बीच निर्धारित थी। परीक्षा के लिए करीब 27 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications