Saurabh Pandey | July 18, 2026 | 10:34 AM IST | 2 mins read
राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता मानदंड चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर ने जिला अदालतों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी/अंग्रेजी) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (स्थायी लोक अदालतों सहित) में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त शाम 5 बजे तक है।
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष कोई परीक्षा या कोई उच्चतर परीक्षा पास की हो और देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी और राजस्थानी बोलियों का अच्छा कामकाजी ज्ञान होना चाहिए।
आवेदक की श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य वर्ग, ओबीसी (क्रीमीलेयर श्रेणी), अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर श्रेणी), अन्य राज्य के आवेदक | 750 रुपये |
राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक | 600 रुपये |
दिव्यांगजन, राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आवेदक, भूतपूर्व सैनिक | 450 रुपये |
पेपर | अवधि | श्रुतलेख की गति | अंक |
पैसेज का श्रुतलेख (Dictation) | 6 मिनट | 80 शब्द प्रति मिनट | — |
कंप्यूटर पर अंग्रेजी में श्रुतलेख पैसेज का प्रतिलेखन (Transcription) और टाइपिंग | 50 मिनट | — | 100 |
पेपर | अवधि | श्रुतलेख की गति | अंक |
पैसेज का श्रुतलेख (Dictation) | 6 मिनट | 70 शब्द प्रति मिनट | — |
कंप्यूटर पर हिंदी में श्रुतलेख पैसेज का प्रतिलेखन (Transcription) और टाइपिंग | 50 मिनट | — | 100 |
पेपर | अवधि | कुल अंक | SC/ST और PWBD के लिए न्यूनतम अंक | अन्य सभी के लिए न्यूनतम अंक |
स्पीड टेस्ट | 10 मिनट | 50 | 20 | 22.5 |
एफिशिएंसी टेस्ट (दक्षता परीक्षा) | 10 मिनट | 50 | 20 | 22.5 |
आरएसएसबी प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 22 नवंबर 2025 को आयोजित की गई। बोर्ड ने अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपना स्टेटस देख सकते हैं।
Santosh Kumar