PPC 2025: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए अब तक 51 लाख से अधिक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने किया आवेदन
Saurabh Pandey | December 30, 2024 | 12:47 PM IST | 2 mins read
परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम का यह 8वां संस्करण है। जो देश भर में वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले जनवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को पीएम मोदी से मिलने और उनसे सवाल पूछने का मौका मिलेगा।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ इंटरैक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 14 दिसंबर 2024 से चल रही है। परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को 14 जनवरी 2025 तक MyGov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम का यह 8वां संस्करण है। जो देश भर में वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने से पहले जनवरी 2025 में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को पीएम मोदी से मिलने और उनसे सवाल पूछने का मौका मिलेगा।
प्रधानमंत्री के साथ संवाद के लिए भारत के विभिन्न क्षेत्रों से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का चयन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विषयों को शामिल किया जाएगा। पिछले वर्षों की तरह विदेश के छात्रों के प्रश्न भी शामिल किए जाएंगे।
PPC 2025: अब तक 51 लाख से अधिक पंजीकरण
आधिकारिक वेबसाइट https://innovateindia1.mygov.in/ के अनुसार, परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम के लिए अब तक 51 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 46.12 लाख छात्र, 4.57 लाख शिक्षक और 69,576 अभिभावक शामिल हैं।
परीक्षा पे चर्चा 2025 के लिए प्रतिभागियों का चयन करने के लिए, एक ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। कक्षा 6 से 12 तक के पात्र छात्र, शिक्षक और अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in के माध्यम से पीपीसी 2025 के लिए भाग ले सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को उनके सभी सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करने और उन्हें सक्षम बनाने के लिए माता-पिता और शिक्षकों के साथ भी बातचीत करेंगे।
Pariksha Pe Charcha 2025: छात्रों, प्रतिभागियों का विवरण
पीपीसी 2025 के लिए, प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश से दो छात्र (कक्षा 9 से 12) और एक शिक्षक, कला उत्सव के विजेताओं और वीर गाथा, प्रेरणा पूर्व छात्रों और पीएम श्री स्कूलों के प्रतिभागियों को मुख्य कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
Pariksha Pe Charcha 2025: कार्यक्रमों की सूची
पीपीसी 2025 के तहत मुख्य कार्यक्रम 12 जनवरी 2025 (राष्ट्रीय युवा दिवस) से 23 जनवरी 2025 (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती) तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की सूची।
- स्वदेशी खेल सत्र
- मैराथन दौड़
- मीम प्रतियोगिताएं
- नुक्कड़ नाटक
- छात्रों द्वारा बनाए गए छोटे वीडियो और प्रशंसापत्र
- छात्र एंकर और अतिथि – मॉडल पीपीसी सत्र
- योग-सह-ध्यान सत्र
- सीबीएसई, केवीएस और एनवीएस द्वारा गीत प्रदर्शन
- पोस्टर-मेकिंग प्रतियोगिता
- विशेष अतिथियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य परामर्श/कार्यशालाएं
- प्रेरणादायक फिल्म श्रृंखला की स्क्रीनिंग
Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा क्या है?
कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को परीक्षा संबंधी तनाव और दबाव से उबरने में मदद करने के लिए हर साल परीक्षा पे चर्चा का आयोजन किया जाता है। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों को प्रधान मंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर मिलता है। छात्र अधिकतम 500 अक्षरों में भी अपने प्रश्न प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रश्न परीक्षा के तनाव से निपटने, करियर, भविष्य की आकांक्षाओं या सामान्य रूप से जीवन से संबंधित हो सकते हैं।
वर्ष 2024 में 2.26 करोड़ प्रतिभागियों (2.06 करोड़ छात्र, 14.93 लाख शिक्षक और 5.69 लाख अभिभावक) ने कार्यक्रम में भाग लिया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार