Santosh Kumar | April 11, 2026 | 09:36 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2025–2021). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन आंसर की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए गए हैं। इससे स्टूडेंट्स अपने उत्तर चेक कर पाएंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। सेशन 2 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित की गई, जिसमें लाखों कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | January Session Analysis (2026 vs 2025)
New: CSAB 2026 Counselling College Predictor | Free 1:1 Counselling | Most Scoring Concepts
JEE Main 2026: April Question Paper & Solution | Last Five Year Analysis (2026-2022)
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's | Foreign Universities in India
जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। जेईई मेन 2026 प्रोविजनल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 11 से 13 अप्रैल तक सक्रिय रहेगी।
अगर किसी कैंडिडेट को आंसर की में कोई गलती मिलती है, तो वे इसे चैलेंज कर सकते हैं। हर ऑब्जेक्शन के लिए ₹200 प्रति प्रश्न की फीस लगेगी, जो वापस नहीं की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की, रिजल्ट जारी किया जाएगा।
आपत्तियां सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएंगी। एनटीए सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करेगी और जरूरी बदलाव करने के बाद फाइनल आंसर-की तैयार करेगा। जेईई मेन 2026 सत्र 2 रिजल्ट 20 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईई मेन आंसर की पीडीएफ 2026 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
जेईई मेन 2026 सत्र 1 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।